होम / अखिलेश यादव से तलाक मिलने के बाद सोचेंगे : ओमप्रकाश राजभर

अखिलेश यादव से तलाक मिलने के बाद सोचेंगे : ओमप्रकाश राजभर

• LAST UPDATED : July 20, 2022

इंडिया न्यूज, जौनपुर (Politics in UP) : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष जारी हैं। बुधवार को उन्होंने अखिलेश यादव को अपने कार्यकाल के दौरान हुई चीजों को देखने की नसीहत दी। बोले, अखिलेश यादव से तलाक मिल जाए तब 2024 के बारे में सोचेंगे।

पूर्व सीएम बंद एसी कमरे में कर रहे राजनीति

लखनऊ से गाजीपुर जाने के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जौनपुर में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बंद एसी कमरे में राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी एसी के बंद कमरों में सियासत करती थी। आज कांग्रेस का का हश्र देख लें। उनके दो एमएलए बचे हैं जबकि बसपा के मात्र एक एमएलए रह गया है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि एक आदमी और उसके लोग धरातल पर घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं तो दूसरा बंद कमरे में एसी में बैठकर केवल ट्वीट कर वोट मांग रहा है। ऐसे में कोई वोट देने वाला नहीं है।

सपा शासन में जमीन पर कब्जा थी आम बात

मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे को लेकर अखिलेश यादव की टिप्पणी के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा। कहा कि उन्हें अपना कार्यकाल याद करना चाहिए। कहा कि लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान आजमगढ़ में जनता लगातार इस बात की शिकायत कर रही थी कि सपा के कार्यकाल में यहां पर त्राहिमाम मचा हुआ था। पहले रंगदारी मांगी जाती थी, गुंडे आकर टैक्स ले जाते थे। जमीन पर कब्जा आम बात थी। इस समय कम से कम राहत तो है, इस कारण सपा को वोट नहीं देंगे।

यह भी पढ़ेंः सूबे में 18 नई नगर पंचायतें व दो नगर पालिका परिषदों का सीमा विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा ने नहीं मांगा वोट

राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े एक सवाल पर सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट करने का कारण बताया। कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर न तो यशवंत सिन्हा और न ही अखिलेश यादव ने उनको वोट करने की अपील की। वहीं, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और उन्हें खड़ा करने वाले लोगों ने मुझसे वोट मांगा था।

यह भी पढ़ेंः यूपी सरकार में भी खटपट की अफवाहें, दो मंत्रियों की नाराजगी के चर्चे जोरों पर

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox