होम / Woman March of Congress in Lucknow : कांग्रेस के मार्च में उमड़ा महिलाओं का हुजूम, प्रियंका बोलीं- हमें कोई रोक नहीं सकता

Woman March of Congress in Lucknow : कांग्रेस के मार्च में उमड़ा महिलाओं का हुजूम, प्रियंका बोलीं- हमें कोई रोक नहीं सकता

• LAST UPDATED : March 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Woman March of Congress in Lucknow : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने लखनऊ में महिला मार्च का आयोजन किया। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा।  मार्च में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल हुई हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान कांग्रेस के लिए आंदोलन है।

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ सिर्फ चुनावी नारा नहीं (Woman March of Congress in Lucknow)

यह सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, बल्कि देश-प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं व उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है। इस विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की ओर से 159 महिला उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया। (Woman March of Congress in Lucknow)

मार्च को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ चुनाव के लिए नहीं दिया गया है बल्कि यह एक आंदोलन है महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए। कांग्रेस की इस मार्च में भारी संख्या में महिलाओं का हुजूम उमड़ा।

(Woman March of Congress in Lucknow)

Also Read : UP Exit Polls Positive Facts for SP Akhilesh Yadav : एग्जिट पोल सच हुए तो भी खुश होगी सपा, अखिलेश यादव को मिलेगी ये चार खुशखबरी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox