होम / Women Reservation Bill: मोदी सरकार के महिला शक्ति वंदन बिल को लेकर महिलाओं में खुशी, मसूरी में बांटी मिठाई

Women Reservation Bill: मोदी सरकार के महिला शक्ति वंदन बिल को लेकर महिलाओं में खुशी, मसूरी में बांटी मिठाई

• LAST UPDATED : September 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Women Reservation Bill: मोदी सरकार के महिला शक्ति वंदन बिल को लेका सभा में पेष किये जाने को लेकर पूरे देषभर में महिलाओं में खुषी का महौल है। मसूरी में मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष गुडडी देवी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुई और प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये वह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुषी मनाई। मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष गुडडी देवी ने कहा कि कैन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा देश की नई संसद में महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश होने पर उत्तराखंड में राजनीति से जुड़ी तमाम महिलाएं भी काफी खुश हैं।

यह ऐतिहासिक कदम- गुडडी देवी

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कदम है जो राजनीति में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और उनकी आवाज बुलंद हो सकेगी। महिलाओं से जुड़े मुद्दे विधानसभा और लोकसभा में मजबूती से भी उठ सकेंगे। देश में आधी आबादी महिलाओं की है लेकिन संसद और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम होता है लेकिन 33 आरक्षण मिल जाने से लोकतंत्र की सर्वेच्च संस्थानों में महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी।

सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से महिला आरक्षण बिल लंबित था लेकिन अब सालों बाद जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की आवाज सुनी है और उनकी चिंता की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

ALSO READ: Champawat News: मंदिर में बढ़ रही चोरी को लेकर चंपावत पुलिस टीम ने लिया एक्शन, गोदाम में करी ताबड़तोड छापेमारी, जानें पूरी खबर

Dehradun News: देहरादून के कॉलेज में आया रैगिंग का मामला सामने, सीनियर छात्रओं ने जमकर किया हंगामा, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox