इंडिया न्यूज,गोरखपुर:
Pooja Prajapati Driving Electric Bus In Gorakhpur इलेक्ट्रिक बस चलाकर सुर्खियों में आई पूजा प्रजापति नए साल में शहर के लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगी। नगर निगम ने उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का ब्रांड एंबेस्डर चुना है। ब्रांड एंबेस्डर बनने के बाद भी पूजा अपने लक्ष्य से भटकी नहीं हैं।
Pooja Prajapati Driving Electric Bus In Gorakhpur वह हर हाल में महिलाओं को उनकी ताकत का अहसास कराना चाहती हैं। वह उन्हें आगे लाना चाहती हैं। इसीलिए तो योग्यता व चयन होने के बाद भी उन्होंने सुपरवाइजर की नौकरी छोड़ चालक बनना पसंद किया।
लड़कियां आगे आए इसलिए ड्राइवर बनना पसंद किया Pooja Prajapati Driving Electric Bus In Gorakhpur
पूजा ने बताया कि उन्हें वाहनों की तकनीकी के बारे में पर्याप्त जानकारी है। वह खुद नोएडा में ट्रकों का रेस लगाती रही है। जब पता चला कि गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसें चलनी हैं तो साक्षात्कार देने पहुंच गई। विभाग ने उसका चयन सुपरवाइजर के पद पर किया।
Pooja Prajapati Driving Electric Bus In Gorakhpur लेकिन उसने चालक का पद स्वीकार किया। ताकि, उसे देखकर अन्य लड़कियां आगे आएं। इलेक्ट्रिक बस में ही लड़कियों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर हैं, लेकिन वह संकोच करती हैं। लड़कियां लड़कों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं, सिर्फ संकोच छोड़ना होगा।