Monday, July 1, 2024
HomeIndia News Manch UP 2022Pramod Tiwari On India News Manch कांग्रेस ने छह ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिएः...

Pramod Tiwari On India News Manch कांग्रेस ने छह ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिएः प्रमोद तिवारी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज मंच से ब्राह्मण पोलिटिक्स पर बोले कांग्रेस के सीनियर लीडर

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

Pramod Tiwari On India News Manch उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण केंद्र में आ गया है। बसपा जहां ब्राह्मण सम्मेलन करा रही है तो सपा भगवान परशुराम की मूर्ति लगवा रही है। बीजेपी भी ब्राह्मणों को साधने की कोशिश में लगी है, लेकिन कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने तीनों पार्टियों ओर हमला करते हुए ब्राह्मण का अपमान करने का आरोप लगाया है। इंडिया न्यूज मंच से प्रमोद तिवारी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ने ही उत्तर प्रदेश में 6 ब्राह्मण मुख्यमंत्री देकर ब्राह्मणों को सम्मान दिया है। (Pramod Tiwari On India News Manch)

ब्राह्मण को नहीं दिया सम्मान (Pramod Tiwari On India News Manch)

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सपा की सरकार आई, बसपा की भी आई और भाजपा की भी सरकार आई। इन तीनों पार्टियों ने कभी ब्राह्मण को सम्मान नही दिया। ये लोग ब्रह्माण को योग्य नहीं समझते। इसलिए कभी ब्राह्मण को प्रदेश में मुख्यमंत्री नहीं बनाया। इसके इतर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री बनाने तक कई बार बड़े पदों पर ब्राह्मणों को बैठाकर ब्राह्मणों को सम्मान दिया है। हमने यूपी में 6 ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए।

ब्राह्मणों का नेचुरल घर है कांग्रेस (Pramod Tiwari On India News Manch)

प्रमोद तिवारी ने कहा कि हो सकता है ब्राह्मण किसी कारणवश कांग्रेस से नाराज़ होकर हमसे दूर चला गया हो लेकिन जब भी कोई वापस आता है तो अपने घर आता है, विरोधियों के पास नहीं। कांग्रेस ब्राह्मणों का नेचुरल घर है। इस बार चुनाव में देखियेगा विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण कांग्रेस के साथ होगा। दरअसल, चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण राजनीति के केंद्र में आ गया है। सभी पार्टियां ब्राह्मण समुदाय को अपने साथ जोड़ने में लगी हुई हैं।

Pramod Tiwari On India News Manch

Also Read : Hilal Naqvi On India News Manch महिलाओं का सशक्तीकरण कांग्रेस ने शुरू किया: हिलाल नकवी

Also Read : Dr. MH Khan On India News Manch सपा और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू: डा. खान

Also Read : Ameek Jamai On India News Manch जो राशन ले रहे हैं उनकी बेरोजगारी की सरकार जिम्मेदार: अमीक

Also Read : Aradhana Misra Mona On India News Manch कांग्रेस ने दिया महिलाओं को सर्वाधिक सम्मानः आराधना

Also Read : Anupriya Patel On India News Manch धर्म आस्था का विषय है राजनीति का नहीं: अनुप्रिया पटेल

Also Read : Up Minister Jitin Prasad on India News Manch योगी सरकार में हुआ यूपी का सर्वाधिक विकासः जितिन प्रसाद

Also Read : Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch भाजपा सरकार में हुआ महिला सशक्तिकरणः स्वाति

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch यूपी में विकास का राज होगाः योगी आदित्यनाथ

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular