Tuesday, July 2, 2024
HomeLatest NewsPran Pratishtha : आज पूरे देश के लिए दिवाली, मुकेश अंबानी ने...

Pran Pratishtha : आज पूरे देश के लिए दिवाली, मुकेश अंबानी ने दान दिए 2.51 करोड़ रुपये

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Ambani family in Ayodhya : आज अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। अंबानी परिवार आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और परिवार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया हैं। मुकेश अंबानी ने कहा कि आज भगवान राम का आगमन हो रहा है और 22 जनवरी को पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी।

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ राम मंदिर में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा, हम यहां आकर खुश हैं। इस इवेंट में अनंत अंबानी भी नजर आए। इस कार्यक्रम में अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी मौजूद थीं।

वहीं, देश भर में रिलायंस परिसर के विभिन्न मंदिरों में भी कल विशेष पूजा के साथ जश्न मनाएंगे। इस अहम इवेंट के दौरान जियो ने अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर लोगों को जोड़ने के लिए कई सेवाएं एक्टिवेट की हैं।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular