Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsPran Pratistha : 500 वर्षों का इंतजार.....अपना जीवन दिया, जानें राम मंदिर...

Pran Pratistha : 500 वर्षों का इंतजार…..अपना जीवन दिया, जानें राम मंदिर की तैयारियों को लेकर CM धामी ने क्या कहा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Pran Pratistha : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और राज्य में चल रही तैयारियों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण है। 500 साल के इंतजार के बाद राम भक्तों और देश की जनता को इस खूबसूरत पल का गवाह बनने का मौका मिल रहा है। लोगों ने इसके लिए अपनी जवानी और जिंदगी दे दी…यह बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने राज्य में चल रही तैयारियों को लेकर कहा कि उत्तराखंड का हर व्यक्ति इसमें अपना योगदान दे रहा है- स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव की तैयारी, राम भजन, भजन संध्या के साथ-साथ 22 जनवरी को दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। उससे पहले , महिलाएं निकाल रही हैं कलश यात्रा और पूरा प्रदेश आज राममय हो गया।

बता दें कि देहरादून शहर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति द्वारा निकाली जा रही राम शोभा यात्रा के दौरान पदयात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग भी लिया है।

Also Read:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular