Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशPriyanka Explaining Congress Manifesto to Mechanic: जनता के बीच घोषणापत्र लेकर पहुंची...

Priyanka Explaining Congress Manifesto to Mechanic: जनता के बीच घोषणापत्र लेकर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मोटर मैकेनिक को समझाया पार्टी मेनिफेस्टो

- Advertisement -

Priyanka Explaining Congress Manifesto to Mechanic

इंडिया न्यूज़, रामपुर:
Priyanka Explaining Congress Manifesto to Mechanic: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election) के पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण के चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस (Congres) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने राजधानी लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र (UP Congress Manifesto) जारी किया था। गुरुवार को प्रचार के लिए रामपुर पहुंची प्रियंका एक मोटर मैकेनिक को पार्टी के घोषणापत्र के बारे में बताते दिखीं। कांग्रेस महासचिव ने साथ ही यहां पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की है।

किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ़ करेंगे

बुधवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र करते हुए कहा था कि हमारी सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिन लोगों को आवारा पशुओं की वजह से नुकसान को झेलना पड़ा है उन्हें 3,000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा और गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। सरकार आने पर बिजली बिल माफ होंगे, COVID प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही 20 लाख सरकारी नौकरियां दीं जाएंगी।

गाय के गोबर की होगी खरीद

घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका ने बताया था कि किसी भी बीमारी के लिए 10 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। गाय का गोबर 2 रुपए किलो खरीदा जाएगा, जिसका उपयोग आगे वर्मी कम्पोस्ट बनाने में किया जाएगा। छोटे और मझोले व्यवसाय अधिक प्रभावित हुए, सरकार की ओर से कोई सहयोग नहीं आया। हम क्लस्टर विकसित करेंगे और उनका समर्थन करेंगे। बुधवार को घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रियंका गांधी आज रामपुर में प्रचार के लिए पहुंची। यहां उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। प्रचार के दौरान प्रियंका एक मोटर मैकेनिक को पार्टी के घोषणापत्र के बारे में समझातीं दिखीं।

Read More: Samajwadi Party RLD Rally in Bijnor: सपा और रालोद ने बिजनौर में किया सयुंक्त कार्यकर्ता सम्मलेन, अखिलेश बोले- जिस तरह वोट पड़ रहा है, चुनाव का नतीजा आज शाम को ही आ जाएगा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular