Wednesday, June 26, 2024
HomeBreaking Newsवायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, राहुल रायबरेली से सांसद बने रहेंगे

वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, राहुल रायबरेली से सांसद बने रहेंगे

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट छोड़ने का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोनों सीटों पर जीत भी हासिल की है। ऐसे में अब राहुल गांधी ने रायबरेली सीट अपने पास रखी है और वायनाड छोड़ दिया है। पार्टी ने फैसला किया है कि प्रियंका गांधी उपचुनाव में वायनाड सीट से पहली बार चुनाव लड़ेंगी।

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कहां होगी जमकर बारिश, जानिए यहां

वायनाड छोड़ेंगे राहुल गाँधी

राहुल गांधी ने 2019 में पहली बार वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें जीत भी मिली थी। तब राहुल गांधी को अमेठी में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अमेठी में हार के बाद राहुल गांधी वायनाड सीट से सांसद बने रहे. अब 2024 के चुनाव में राहुल एक बार फिर दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इनमें से एक सीट वायनाड और दूसरी रायबरेली सीट थी। इस बार राहुल दोनों सीटें जीतने में सफल रहे। राहुल को वायनाड से बड़ी जीत रायबरेली में मिली है।

गांधी परिवार की परम्परागत सीट है अमेठी

बता दें,इससे पहले रायबरेली सीट कांग्रेस के पास ही थी और सोनिया गांधी सांसद थीं। 2024 के चुनाव से ठीक पहले सोनिया गांधी ने चुनावी राजनीति से दूरी बना ली और राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुनी गईं। सोनिया गांधी पांच बार रायबरेली से सांसद चुनी गईं। 2019 तक रायबरेली सीट सोनिया गांधी के पास थी। सोनिया गांधी से पहले भी रायबरेली सीट पर गांधी परिवार का दबदबा रहा है। यही वजह है कि रायबरेली सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है।

ALSO READ: Mussoorie News: मसूरी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग गंभीर रुप से घायल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular