Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: राहुल गांधी यूपी में 3 तीन करेंगे भारत जोड़ो यात्रा, 3...

Lucknow: राहुल गांधी यूपी में 3 तीन करेंगे भारत जोड़ो यात्रा, 3 जनवरी से होगी शुरु

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गाजियाबाद में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राहुल की पदयात्रा को लेकर कार्य योजना बनाई है। सिद्दीकी ने कहा कि राहुल की पदयात्रा 3 जनवरी की सुबह 10 बजे दिल्ली से शुरू हो करके गाजियाबाद के लोनी बार्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

राहुल गांधी करेंगे 3 जिलों में यात्रा
राहुल गांधी गाजियाबाद के बाद 4 जनवरी को बागपत और 5 जनवरी को शामली में पदयात्रा करेंगे। 5 जनवरी की शाम राहुल गांधी की यात्रा कैराना से होकर हरियाणा के सोनीपत हरियाणा में प्रवेश करेगी। सिद्दीकी ने कहा कि 6 जनवरी को भी प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा की संभावना है। इस पर विचार चल रहा है। अंतिम निर्णय 25 दिसंबर तक हो सकता है। अब तक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुरूप राहुल गांधी 3 जिलों में लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

यात्रा को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता
गाजियाबाद में हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला और शहर स्तर के पदाधिकारियों के साथ यात्रा की सफलता को लेकर योजना बनाई गई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी पदयात्रा की सफलता को लेकर लगातार बैठक चल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की मौजूदगी में जिला और शहर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

यूपी में भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ तीन जिलों से गुजरेगी 
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यह साफ है, कि उसका लक्ष्य 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव है। राहुल के पिछला लोकसभा चुनाव अमेठी से हारने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रदेश से पार्टी की एकमात्र सांसद हैं। इसके बाद भी प्रदेश के 75 ज‍िलों में से स‍िर्फ 3 जिलों से यात्रा न‍िकालना सवाल खड़े करता है। कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हो, वहां भारत जोड़ो को एक संकुचित दायरे में सीमित कर देने को पार्टी के नेता रणनीतिक चूक और राजनीतिक अदूरदर्शिता मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें: घने कोहरे के कारण गोरखपुर में दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकराईं, 6 लोग घायल

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular