Tuesday, July 2, 2024
Homeटॉप न्यूज़Ram Mandir: राममय हुआ अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, पतंगों पर छाए भगवान...

Ram Mandir: राममय हुआ अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव, पतंगों पर छाए भगवान राम

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),Ram Mandir: पूरे देश को 22 जनवरी 2024 का इंतजार है। जिस दिन भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसकी धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। सभी राम भक्त-भक्ती के रंग में ढले हुए नजर आ रहे है। इन सब के बीच गुजरात के अहमदाबाद से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आ रही है। अहमदाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में लोग भगवान श्री राम की पेंटिग बने हुए पतंगें लेकर आए हैं। जो कि देखने में बहेद ही अद्भुत है।

क्या है अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव?

सप्ताह भर चलने वाले इस महोत्सव का समापन 14 जनवरी को होगा। सीएम भूपेंद्रभाई पटेल ने साबरमती रिवरफ्रंट पर उद्घाटन करते हुए था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गुजरात में विकास की पतंग लगातार दो दशकों में नई ऊंचाइयों को पार करती रही है। गौरतलब है कि गुजरात में हर साल मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। जिसे उत्तरायण के नाम से जाना जाता है और राज्यभर में इस मौके पर खूब धूमधाम रहती है।

अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में पतंगों पर छाए भगवान राम

इन सब के बीच गुजरात के अहमदाबाद से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आ रही है। पतंगों पर भगवान राम की तस्वीरें बनी हुई जो मन को मोहलेने वाली हैं। अहमदाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में लोग भगवान श्री राम की पेंटिग बने हुए पतंगें लेकर आए हैं। ये देखने में बहेद ही अद्भुत है।

ALSO READ: 

Shani Dev: इन राशि वालों के लिए 2024 बेहद शुभ, शनि देव कर देंगे मालामाल 

Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान स्मार्ट फोन नहीं यूज कर सकेंगे पुलिसकर्मी, DGP ने दिए ये आदेश

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular