Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशRam Mandir: श्रद्धालु कृपया ध्यान दें! रामनवमी तक बदला गया रामलला के...

Ram Mandir: श्रद्धालु कृपया ध्यान दें! रामनवमी तक बदला गया रामलला के दर्शन का समय, जानिए

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Ram Mandir: रामनवमी तक के लिए राममंदिर के कपाट 15 से 17 अप्रैल तक सुबह पांच बजे ही खुल जाएंगे। रामलला के राग-भोग व आरती के समय में भी पर्वतन किया जाएगा। राममंदिर ट्रस्ट के पुजारी संतोष तिवारी ने जानकारी दी कि प्रशासन से मंत्रणा के बाद ये फैसला लिया गया है।

अब इस समय कर सकेंगे दर्शन

अभी रामलला को सुबह पांच बजे जगाया जाएगी। रामनवमी के दिन उन्हें दोपहर 3:30 बजे ही जगाया जाएगा। दिव्य औषधियों से भरे चांदी के पात्र से अभिषेक किया जाएगा। सुबह 5 बजे श्रृंगार आरती होगी, जो अब शाम 6:15 बजे है। दोपहर की आरती 12 बजे होगी। आरती भोग दोपहर 12:30 बजे के बाद 12:50 बजे पर्दा हटाया जाएगा। शाम 6:15 बजे संध्या आरती के दौरान सिर्फ 10 मिनट के लिए पर्दा खींचा जाएगा। शयन आरती का समय वैष्णवों की भीड़ के अनुसार तय किया जाएगा। 15 और 16 अप्रैल को भी दर्शन का समय यही टाइम रहने की संभावना है।

Also Read- Lok Sabha Elections: वोट नहीं दी तो… कैराना में बसपा प्रत्याशी के सहयोगी ने सभा में किया अपशब्द का प्रयोग

पीले वस्त्र धारण करेंगे रामलला

रामनवमी के दिन रामलला सोने, चांदी और अन्य रत्नों से जड़ित पीले वस्त्र में दर्शन देंगे। ये खास कपड़े दिल्ली के मशहूर डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बना रहे हैं। रामलला और उनकी उत्सव मूर्ति को सोने का मुकुट पहनाया जाएगा। पांच क्विंटल प्रसाद चढ़ाया जाएगा। इसमें पांच तरह की पंजीरी शामिल होगी।

Also Read- Lok Sabha Elections: अखिलेश यादव से आज मिलेंगे संजय सिंह! क्या यूपी में AAP लड़ेगी चुनाव?

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular