Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशRam Mandir Inauguration: BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी को मिला प्राण प्रतिष्ठा का...

Ram Mandir Inauguration: BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी को मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, बोले- सौभाग्यशाली गवाह बनने का निमंत्रण

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),Ram Mandir Inauguration: यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। जिसे लेकर पूरे देश में और खास तौर पर हिंदुओं में उत्साह का माहौल है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को अयोध्या में 22 जनवरी को शामिल होने के लिए निमंत्रित मिला हैं। ये निमंत्रण कल यानि शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख चंदर वाधवा ने नेता मुख्तार अब्बास को दिया।

आमंत्रण मिलने पर क्या बोले मुख्तार अब्बास नकवी

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मिल उन्हें 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आमंत्रण मिलने के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने पोस्ट कर कहा, “तारीखी पल, ऐतिहासिक पल का सौभाग्यशाली गवाह बनने निमंत्रण… विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख चंदर वाधवा ने आज मुझे 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का निमंत्रण दिया। जय श्री राम।”

ALSO READ:

UP News: खुशखबरी! यूपी में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, जानें किन जिलों में होंगे हवाई अड्डे   

Ram Mandir: अयोध्या के रामघाट पर रामलीला का आयोजन, ये मशहूर एक्टर निभाएंगे भूमिका

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular