Sunday, June 30, 2024
Homeउत्तर प्रदेशRam Mandir: महाराष्ट्र में भगवान राम के नाम पर छिड़ा राजनीति...

Ram Mandir: महाराष्ट्र में भगवान राम के नाम पर छिड़ा राजनीति विवाद, भाजपा नेता राम कदम ने पुलिस थाने की शिकायत ,जानें क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Ram Mandir: कर्नाटक में भगवान राम के नाम पर राजनीतिक विवाद छिड़ने के बाद अब महाराष्ट्र में भगवान राम के नाम पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। दरअसल शरद पवार वाली NCP नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को मांसाहारी बताया था, इस पर भाजपा नेता राम कदम ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी NCP नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड के बयान की निंदा की है। और परमहंस आचार्य ने भी NCP नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड को चेतावनी दी है।

जितेंद्र आव्हाड के इस बयान के बाद राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि NCP के नेता ने जो कहा वो बिल्कुल गलत है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी शास्त्र में ऐसा नहीं लिखा है जिसमे जिक्र हो की भगवान राम ने वनवास के दौरान मांस खाया हो। यें सभी अफवाह है। शास्त्रों में केवल यही लिखा हैं कि भगवान राम ने कंद-मूल फल खाए।

जीतेंद्र आव्हाड के बयान पर परमहंस आचार्य ने आगे कहा कि जितेंद्र आव्हाड ने जो बयान दिया हैं वों पूरी तरह निंदनीय है. इससे भगवान राम का अपनाम हुआ है। जिसके चलते ही महाराष्ट्र और केंद्र सरकार से परमहंस आचार्य ने आग्रह किया है कि इस पर ठोस कार्रवाई की जाए। भगवान राम के बारे में गलत बोलने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या हैं पूरा मामला ?

दरअसल महाराष्ट्र के शिरडी में बुधवार को एक कार्यक्रम हो रहा था। उसी दौरान आव्हाड ने कहा था कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे। जिसके बाद से ही आव्हाड चर्चा में आ गए। उन्होंने कहा था जो व्यक्ति 14 साल तक जंगल में रहा हो वो वहां पर भोजन कहा से लाएगा।

Also Read: 2024 Year Of The Ballot: 2024 होगा चुनावों का साल, भारत-रूस सहित इन देशों के लोग करेंगे मताधिकार का प्रयोग

SHARE
Poonam Rajput
Poonam Rajput
Hello, everyone, thank you for this opportunity to introduce myself. I am Poonam Rajput, and I graduated in journalism and Mass Communication from GJU , Haryana. At present, I am interning as a content writer with India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular