Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्याRam Mandir Inauguration: भगवान राम को सजाने की तैयारियां जोरों पर, सोने...

Ram Mandir Inauguration: भगवान राम को सजाने की तैयारियां जोरों पर, सोने के धागे से की जाएगी राम लला के कपड़ों की सिलाई

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Ram Mandir Inauguration:  भगवान राम लला के मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान के साज सज्जा का भी दौर शुरू कर दिया गया है। भगवान राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के दरमियान राम लला जो वस्त्र धारण करेंगे वह पुणे में आज से तैयार किया जा रहाराम लला की पोशाक स्वर्ण की तागे से तैयार की जाएगी यानी कि सोने के तागे से भगवान राम लला के वस्त्र की सिलाई की जाएगी।

आज से रामलाल की पोशाक निर्माण काम होगा शुरू

राम लला के बहु प्रशिक्षित मंदिर में विराजमान होने के साथ ही भगवान के थाट और भी बढ़ जाएंगे। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला विराजमान हो रहे हैं। तो जहां पूजन अर्चन और रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी भी विशेष है तो वही राम लला के वस्त्र भी विशेष होंगे। रामलला के वस्त्र यूं तो पूरे देश और दुनिया के लोग समर्पित करना चाह रहे हैं लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट की माने तो पुणे के कुछ लोग हैं जो आज से रामलाल की पोशाक निर्माण का कार्य शुरू करेंगे। जिसमें दो-दो सोने के ताज जन सहयोग से लगाए जा रहे हैं। यह पोशाक 22 दिसंबर तक तैयार कर ली जाएगी।

अनेक लोग कर रहे है सुन्दर वस्त्र तैयार (Ram Mandir Inauguration)

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी की माने तो पूरे देश में भगवान राम लला के लिए अनेक लोग सुंदर वस्त्र तैयार कर रहे हैं। गुजरात के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर इन वस्त्र को तैयार किया जा रहा है गोविंद देव गिरि ने कहा कि पुणे में एक ऐसा वस्त्र बनाए जा रहा है जहां अनेक लोग सहयोग से दो दो स्वर्ण के धागे से सील करके वस्त्र तैयार कर रहे हैं गोविंद देव गिरि ने कहा कि उस समय जो भी वस्त्र सबसे अच्छा लगेगा वही रामलला धारण करेंगे 10 दिसंबर यानी आज से भगवान राम लला के वस्त्र स्वर्ण के धागे से निर्माण सुरु हो गया है 22 दिसंबर तक भगवान राम लला को पोशाक बनकर तैयार हो जाएगी उसके पश्चात रामलाल को यह वस्त्र धारण कराया जाएगा।

ALSO READ: 

UP Police Recruitment: यूपी में ट्रैफिक पुलिस के लिए होंगी हजारों भर्ती, जानिए पूरी अपडेट 

अमेरिका वाले भी सुनेंगे राम मंदिर के संघर्ष की कहानी, खास रखा जाएगा प्रोग्राम 

UP News: यूपी की स्कूलों में रामायण काल से जुड़े सवालों पर होगा क्विज! छात्रों को मिलेगी श्री राम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular