Thursday, July 4, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्याRam Mandir: अयोध्या के रामघाट पर रामलीला का आयोजन, ये मशहूर एक्टर...

Ram Mandir: अयोध्या के रामघाट पर रामलीला का आयोजन, ये मशहूर एक्टर निभाएंगे भूमिका

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 17 से 22 जनवरी तक अयोध्या में सरयू तट के रामघाट पर संपूर्ण रामलीला का मंचन का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें कई मशहूर एक्टर मुख्य भुमिका में नजर आएंगे। दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही भाग्यश्री, राजा मुराद, ममता जैन, रूबी चौहान सहीत फिल्म जगत के दूसरे कलाकार अलग-अलग किरदारा में नजर आएंगे।

क्या होगा खास

इसमें दिलचस्प ये है कि पहले दिन पहले दिन के मंचन की कमान दिल्ली के स्कूली बच्चों के हाथों में होगी। जिसमे छोटे-छोटे बच्चे 4 घंटे में संपूर्ण रामलीला का मंचन करेंगे। इसके बाद के 4 दिनों में नेताओं के साथ अभिनय करेंगी। इसका आयोजन अयोध्या की रामलीला कमेटी करवा रही है। जिसका गठन दिल्ली के लोगों ने किया है। ये कमेटी हर दशहरे पर अयोध्या की योजना कमेटी ने तैयार की है। जिसमें हर दिन संपूर्ण रामलीला का मंचन होगा।

ये एक्टर मुख्य अभिनय में आएंगे नजर

एक्टर – भूमिका  

  • भाग्यश्री- वेदमाती
  • राहुल भूचर- राम
  • अनिमेष- हनुमान
  • वेद सागर- भारत
  • राजा मुराद- अहिरावण
  • ममता जैन- सीता
  • रूबी चौहान- मेघनाथ
  • विनय- कुंभकरण
  • अमिता नांगिया- मंदोदरी
  • मनीष शर्मा- रावण

ALSO READ:

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, बोले- कारसेवकों पर गोली संविधान.. 

UP Crime: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या! बेटे ने पिता के लिए की फांसी की मांग 

UP News: रात में अंगीठी जलाना पड़ा जानलेवा! पूरा परिवार ही खत्म होने की कगार पर

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular