Tuesday, July 9, 2024
HomeFestivalsRamadan 2023: आज से शुरू हो रहा है रमजान का महीना, ऐसे...

Ramadan 2023: आज से शुरू हो रहा है रमजान का महीना, ऐसे में जानें तारीख, सहरी और इफ्तार का सही समय

- Advertisement -

Ramadan 2023: रमजान(Ramadan) का पाक आज से शुरू हो रहा है। 24 मार्च, शुक्रवार को रमजान का पहला दिन है। रमजान के महीने में रोजे (व्रत) रखने, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना और कुरान तिलावत करना (Reciting Quran) शामिल है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान के दौरान रोजा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। इस पूरे महीने में मुस्लिम संप्रदाय से जुड़े लोग विशेष तौर से अल्लाह की इबादत करते हैं।

सहरी: इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रोजे की शुरुआत सुबह सूरज निकलने से पहले फज्र की अजान के साथ होती है। इस समय सहरी ली जाती है।रमजान माह में सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है। इसे सहरी नाम से जाना जाता है। सहरी करने का समय पहले से ही निर्धारित कर दिया जाता है। सहरी करने को सुन्नत कहा जाता है।

इफ्तार: दिनभर बिना खाए-पिए रोजा रहने के बाद शाम को नमाज पढ़ने के बाद खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। यह शाम को सूरज ढलने पर मगरिब की अजान होने पर खोला जाता है। इसी को इफ्तार नाम से जाना जाता है। इसके बाद से सुबह सहरी तक व्यक्ति कुछ भी खा पी सकता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों व मुस्लिम कमेटियों द्वारा रमजान के पूरे माह जगह-जगह इफ्तार का आयोजन भी किया जाता है।

Ramadan 2023 Sehri And Iftar Time: तारीख, सहरी और इफ्तार का ये है सही समय

24 मार्च 2023
सहरी- प्रातः 5:01 इफ्तार- सायं 06:37,

25 मार्च 2023
सहरी- प्रातः 5:00
इफ्तार- सायं 06:38

26 मार्च 2023
सहरी- प्रातः 4:59
इफ्तार- सायं 06:38

27 मार्च 2023
सहरी- प्रातः 4:57
इफ्तार- सायं 06:39

28 मार्च 2023
सहरी- प्रातः 4:56
इफ्तार- सायं 06:39

29 मार्च 2023
सहरी- प्रातः 4:55
इफ्तार- सायं 06:40

30 मार्च 2023
सहरी- प्रातः 4:53
इफ्तार- सायं 06:40

31 मार्च 2023
सहरी- प्रातः 4:52
इफ्तार- सायं 06:41

01 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:51
इफ्तार- सायं 06:41

02 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:50
इफ्तार- सायं 06:42

03 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:48
इफ्तार- सायं 06:43

04 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:47
इफ्तार- सायं 06:43

05 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:46
इफ्तार- सायं 06:44

06 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:45
इफ्तार- सायं 06:44

07 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:43
इफ्तार- सायं 06:45

08 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:42
इफ्तार- सायं 06:45

09 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:41
इफ्तार- सायं 06:46

10 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:40
इफ्तार- सायं 06:46

11 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:38
इफ्तार- सायं 06:47

12 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:37
इफ्तार- सायं 06:48

13 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:36
इफ्तार- सायं 06:48

14 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:35
इफ्तार- सायं 06:49

15 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:33
इफ्तार- सायं 06:49

16 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:32
इफ्तार- सायं 06:50

17 अप्रैल 202
सहरी- प्रातः 4:31
इफ्तार- सायं 06:50

18 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:30
इफ्तार- सायं 06:51

19 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:28
इफ्तार- सायं 06:52

20 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:27
इफ्तार- सायं 06:52

21 अप्रैल 2023
सहरी- प्रातः 4:26
इफ्तार- सायं 06:53

Headache: सिर दर्द में इस घेरलू नुस्खे का इस्तेमाल तेजी से दिखाता है असर, कुछ देर में ही Headache हो जाता है छूमंतर

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular