Sunday, May 19, 2024
HomeLatest Newsरामभद्राचार्य महाराज की तबीयत में सुधार नहीं, एयरलिफ्ट से उत्तराखंड के...

रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत में सुधार नहीं, एयरलिफ्ट से उत्तराखंड के लिए हुए रवाना

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rambhadracharya Maharaj : प्रसिद्ध कथावाचक और धर्मगुरु रामभद्राचार्य महाराज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार सुबह रामकथा सुनाते समय कथावाचक रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। इस दौरान उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पूरे दिन उनका इलाज चला। अब रामभद्राचार्य महाराज को आगरा से एयरलिफ्ट कर उत्तराखंड ले जाया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत स्थिर है, लेकिन तस्वीर कुछ और ही स्थिति बयां कर रही है।

सूत्रों की मानें तो रामभद्राचार्य महाराज (Rambhadracharya Maharaj) की हालत ठीक नहीं है। इस कारण महाराज जी को आगरा के निजी अस्पताल से करीब साढ़े आठ बजे एयरलिफ्ट कर उत्तराखंड भेजा गया। आगरा पुष्पांजलि हॉस्पिटल से रामभद्राचार्य महाराज को एंबुलेंस से आगरा खेरिया एयरपोर्ट भेजा गया। जहां से वह एयर एंबुलेंस के जरिए उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। बता दें कि महाराज जी की 4 साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

जब रामभद्राचार्य महाराज को आगरा के निजी अस्पताल से एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था तो सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद थे और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। हर कोई रामभद्राचार्य महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा था। बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया ने कहा कि रामभद्राचार्य महाराज की हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें विमान से उत्तराखंड भेजा गया है। जब रामभद्राचार्य महाराज को एंबुलेंस में बिठाया जा रहा था तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। सभी के मोबाइल फोन भी बंद थे।

Also Read:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular