Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsRamlala Pran Pratishtha : अयोध्या पहुंचा भगवान हनुमान की जन्मस्थली किष्किंधा से...

Ramlala Pran Pratishtha : अयोध्या पहुंचा भगवान हनुमान की जन्मस्थली किष्किंधा से एक विशेष रथ

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Ramlala Pran Pratishtha : अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रामभक्त हनुमान की जन्मस्थली किष्किंधा से एक विशेष रथ पहुंच गया है। यह विशेष रथ देश भर के मंदिरों का भ्रमण करते आया है।

रथ को अयोध्या लाने से पहले नेपाल में माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर ले जाया गया। रथ के साथ सैकड़ों भक्तों का एक समूह नाचते-गाते, “जय श्री राम” के नारे लगाते और भगवान राम के चित्रों वाले भगवा झंडे लहराते हुए चल रहा था।

किष्किंधा से अयोध्या रथ पहुंच पर श्री हनुमान जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अभिषेक कृष्णशास्त्री ने कहा कि जब हजारों लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के महत्वपूर्ण दिन के लिए अयोध्या जा रहे हैं, तो भगवान हनुमान वहां कैसे नहीं होंगे? हम इस रथ यात्रा के लिए निकले और पिछले 2 महीनों में कई जगहों का दौरा किया। रथ 25 जनवरी तक अयोध्या में रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम भगवान राम की सेवा के लिए किष्किंधा से यहां आये हैं। रथ पर हनुमान को गले लगाते हुए भगवान राम की एक मूर्ति है। हनुमान को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त माना जाता है। मंदिरों के शहर अयोध्या का भ्रमण करने के बाद रथ को सरयू नदी के तट पर खड़ा किया गया है, जहां पर्यटक और श्रद्धालु इस रथ की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Also Read:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular