Friday, July 5, 2024
HomeLatest Newsराहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा को बताया PM मोदी का शो, बोले-...

राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा को बताया PM मोदी का शो, बोले- ऐसी कोई राम लहर नहीं

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Ramlala Pran Pratishtha : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए प्राण प्रतिष्ठा को बताया PM मोदी का शो बताया है। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर के नाम पर कोई लहर नहीं है और सोमवार को अयोध्या में जो हुआ वह एक राजनीतिक कार्यक्रम था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शो किया था।

बता दें राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में है। इसे लेकर काफी विवाद हो रहा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और असम पुलिस के बीच झड़प भी हुई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग भी तोड़ दिये। मामले पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डीजीपी से राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा है।

जिसको लेकर राहुल गांधी ने असम सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि असम के सीएम जो कर रहे हैं उससे यात्रा को फायदा हो रहा है। हमें प्रमोट किया जा रहा है। इस तरह से सीएम और अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं। ये डराने की कोशिशें हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रचार हमें नहीं मिला, उसे देकर असम के सीएम और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं। अब, असम में मुख्य मुद्दा यात्रा है।

यह उनकी डराने-धमकाने की रणनीति: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि यह उनकी डराने-धमकाने की रणनीति है। हमारा संदेश न्याय तक पहुंच रहा है। पदयात्रा को मंदिर तक जाने से रोकना उनकी रणनीति है। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि जेपी नड्डा और बजरंग दल की पदयात्रा जाती है लेकिन हमारी पदयात्रा रोक दी जाती है। इससे साफ है कि कांग्रेस विपक्ष के तौर पर लड़ाई लड़ रही है। हमारी अन्य साथी पार्टियाँ लड़ रही हैं।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular