Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशRampur By-election 2022: आजम खान के खिलाफ सपा में उठ रहे बगावत...

Rampur By-election 2022: आजम खान के खिलाफ सपा में उठ रहे बगावत के सुर, चुपचाप पाला बदलने का सिलसिला शुरू

- Advertisement -

Rampur By-Election 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, रामपुर: उपचुनाव में आजम खान की दावेदारी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। सामजवादी पार्टी को रामपुर में बड़ा झटका लगा है। आजम खां के मीडिया प्रभारी रहे शानू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी रामपुर के दौरे पर हैं। भाजपा आजम खां के किले की घेरेबंदी करने में जुट गई है। इसी कढ़ी में भाजपा सपा में बड़ी सेंधमारी कर रही है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रामपुर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रामपुर पहुंच गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर पहुंचे भूपेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने रामपुर पहुंचने के बाद आंबेडकर पार्क के पास पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सपा में उठे बगावत के सुर
इसके बाद वो ज्वालानगर पहुंचे, जहां कार्याकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रास्ते में भी जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी की घोषणा के बाद सपा में बगावत के सुर उठ रहे हैं। कई नेता खुलकर बोल रहे हैं।

सपा के कई नेता बदल सकते हैं पाला
कुछ चुपचाप पाला बदल लेने की तैयारी में है। कुछ ही घंटों के अंदर सपा के कई नेता पाला बदल सकते हैं। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही थी। कई सपाई लाल टोपी उतारकर भगवा पटका धारण करेंगे। हालांकि इनमें से कई के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें- Rampur By Election: आजम खान के राइट हैंड फसाहत अली ने BJP किया जॉइन, पीएम मोदी की जमकर तारीफ की – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular