Friday, July 5, 2024
HomeCrime NewsRampur News: मोहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान प्रधान पक्ष के लोगों...

Rampur News: मोहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान प्रधान पक्ष के लोगों पर विरोधी पक्ष ने किया हमला। तमंचों से की फायरिंग।

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rampur News: सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में मोहर्रम का जुलूस निकालने के समय प्रधान पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। औक तमंचों से फायरिंग की गई। प्रधान पक्ष के पांच लोग फायरिंग में घायल हो गए। सभी घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना शनिवार के दिन सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में हुई।

जुलूस निकालने के समय प्रधान पक्ष के लोगों पर विरोधी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। तमंचों से फायरिंग करने लगे। इस घटना में प्रधान पक्ष के पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

तमंचों से फायरिंग कर दी

घटना बीते शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव की है। गांव में मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। तभी प्रधान जाकिर पक्ष के लोग मस्जिद के बाहर से जुलूस निकलवा रहे थे। आरोप है कि जुलूस निकलने के बाद वे सभी लोग जाने लगे। जैसे ही दूसरे पक्ष के घर के सामने से गुजरे तो उन लोगों ने हमला कर दिया। फिर दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।

फायरिंग में पांच लोग घायल

दूसरे पक्ष के व्यक्तियों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग शुरू होने से वहां अफरातफरी मच गई। इस फायरिंग में पांच लोग घायल भी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल लोगों को अस्पताल भेजा। प्रधान के भाई फहीम ने कहा कि हमला करने वाले जीशान और रिजवान इसमें शामिल हैं। फायरिंग में फुरकान, इमरान, इस्लाम, बाबू, अफसर ये सभी लोग घायल हुए हैं। ये सभी घायल रिश्तेदार हैं।

Also Read: Liver Health: लिवर को रखना है स्वस्थ तो आज ही इन चीजों को डाइट में करें शामिल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular