Friday, July 5, 2024
HomeAastha7th Sawan Somwar & Nag Panchami : सावन का 7वां सोमवार और...

7th Sawan Somwar & Nag Panchami : सावन का 7वां सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), 7th Sawan Somwar & Nag Panchami : सावन का सातवां सोमवार 21 अगस्त यानि आज है, इसी दिन नाग पंचमी भी है। ऐसे में शिव जी और सांपों की पूजा व व्रत करने वालों के कई दोष समाप्त हो सकते हैं। इस दिन सावन सोमवार का यह संयोग ‘सोने पे सुहागा’ से कम नहीं है।

सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व

अधिकमास खत्म होते ही एक बार फिर से सावन का बाकी बचा पवित्र महीना आरंभ हो गया। 17 अगस्त 2023 से सावन का शुक्ल पक्ष आरंभ हो गया है। इस बार अधिकमास के कारण सावन का महीना करीब 58 दिनों तक है। सावन में भगवान शिव की विशेष पूजा आराधना करने का महत्व होता है। इसी सावन में आने वाले सभी सोमवार का दिन खास होता है क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा आराधना के लिए समर्पित होता है।

इस वर्ष सावन में कुल 8 सोमवार व्रत रखे जाएंगे। जिसमे से 6 सावन सोमवार पूरे हो चुके हैं और आज सावन का 7वां सोमवार है। सावन का सातवां सोमवार बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि आज के दिन नाग पंचमी का त्योहार भी मनाया जाएगा। भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सावन सोमवार का अपना विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त सावन सोमवार पर विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं तो उसके दांपत्य जीवन में सुखी और हर तरह की सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं सावन माह के 7वें सोमवार का महत्व।

सातवां सावन सोमवार 2023

सावन सोमवार व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। सावन का 7वां सोमवार 21 अगस्त 2023 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के सातवें सोमवार पर शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। सावन सोमवार और नाग पंचमी के संयोग पर शिव उपासना का महत्व काफी बढ़ गया है क्योंकि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा होगी और सावन सोमवार पर भगवान शिव की।

7वां सावन सोमवार का 2023 मुहूर्त

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21 अगस्त 2023 को सुबह 12:21 मिनट से 22 अगस्त 2023 को प्रात: 02 बजे तक रहेगी।

नाग पंचमी की पूजा का मुहूर्त 2023

भगवान शिव और नाग देवता की पूजा का मुहूर्त – 21 अगस्त को सुबह 06:21 से सुबह 08:53 तक
शुभ (उत्तम) – सुबह 09:31 – सुबह 11:06

सावन सोमवार व्रत का महत्व

सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव के मंदिर में जाकर उनकी पूजा करनी चाहिए और संभव हो तो निराहार व्रत करना चाहिए। अगर संभव न हो तो एक समय भोजन करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

नाग पंचमी की पूजा महत्व

हिंदू धर्म में सांपों की पूजा करने का विशेष विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से जीवन के संकटों का नाश होता है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी का पर्व हर सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शिव मंदिरों में नाग देवता की विशेष पूजा की जाती है।

Read more : Gorakhpur: CM योगी आज गोखरपुर दौरे पर, नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर कार्यक्रम में होंगे शामिल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular