होम / Today Horoscope: मिथुन की होगी करियर ग्रोथ, धनु को भावुकता से होगी हानि, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope: मिथुन की होगी करियर ग्रोथ, धनु को भावुकता से होगी हानि, पढ़ें आज का राशिफल

• LAST UPDATED : January 1, 2023

Today Horoscope

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। दिन रविवार, तारीख 1 जनवरी। मिथुन राशि वाले अपने बॉस को नाराज़ न करें। आपकी करियर ग्रोथ के लिए यह बहुत ही उत्तम समय है। अब जानिए सभी राशियों का राशिफल…

मेष
मेष राशि के लोगों को आज सफलता मिलेगी। सीनियर के मार्गदर्शन में लाभ होगा। ग्रहों के सहयोग से व्यापारी वर्ग को नई उन्नति मिलेगी। जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। युवा गलत लोगों की संगति से बचें। पारिवार में मनमुटाव होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के चलते डॉक्टर से संपर्क करना पड़ सकता है।

वृष
वृष राशि के व्यापारी ग्राहकों से सौम्यता से बात करें। ग्राहक की नाराज़गी आपको महंगी पड़ सकती है। युवा वर्ग के लोग दोसतों के साथ बाहर जाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों से विवाद होने की संभावना है। जिसका कानण आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सावधानी बरतें। मच्छरों से संबंधित बीमारियां होने की संभावना है।

मिथुन
मिथुन राशि वालों को आज करियर में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लोग ग्राहकों को खुश करने की कोशिश करें। इससे उन्हें अच्छा लाभ होगा। अपने स्वभाव में सुधार करें। आज आपका अपने मित्रों से विवाद हो सकता है। खराश और खांसी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों के यात्रा के योग हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। परिजनों की इच्छाओं की पूर्ती करेंगे। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं।

सिंह
सिंह राशि वालों को आज करियर संबंधित कोई कड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जिसका असर आपके निजी जीवन पर भी पड़ेगा। व्यापारी कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह ज़रुर लें। युवा आज आकांक्षाएं पूरी न होने के चलते निराश हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आ सकती हैं। संतान की इच्छा रखने वालों को सुखद समाचार मिल सकता है।

कन्या
कन्या राशि वाले अपने बुज़ुगों का आशीर्वाद लेकर साल की शुरूआत करें। इससे आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को ग्राहक से चल रहे विवाद से समझौता करना फायदा दे सकता है। यदि छोटी बहन का विवाह होना है तो जल्दबाजी न करें। जांच-पड़ताल के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचे। माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

तुला
तुला राशि के व्यापारी वर्ग को उधार वापस मिलने की संभावना है। युवा हर किसी से अपनी बातें शेयर न करें। ऐसा करने से आप मजाक के पात्र बन सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आपको स्किन प्रॉबलम हो सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को अधिकारी की नाराजगी झेलनी रड़ सकती है। व्यापारी अपने बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बनाएं रखें। इससे आपको फायदा होगा। पारिवारिक विवाद और निजी कारणों के चलते कारोबार से फोकस हटा रहेगा। ब्लड इंफेक्शन के कारण मुंहासे और फेस की प्रॉब्लम हो सकती है।

धनु
धनु राशि वालों को बिजनेस में मंदी झेलनी पड़ेगी। नया काम शुरू करने के लिए इंतजार करें। घरेलू विवाद को सहजता और शांति से सुलझाने का प्रयास करें। आपके ऐसा न करने पर बात और बिगड़ सकती है। ठंड के चलते सिर दर्द हो सकता है।

मकर
मकर राशि वालों को व्यापार में उतार- चढ़ाव झेलना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से घिरे रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते चिंता बनी रह सकती है। आज आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पौष्टिक आहार लें।

कुंभ
कुंभ राशि वालों को व्यवहारिक होने की ज़रुरत है। तभी आपको प्रगति प्राप्त होगी। आय के साथ-साथ खर्च में भी बढ़ोत्तरी होगी। आज आप शॉपिंग करेंगे जिसके चलते घरेलू बजट बिगड़ सकता है। आज आपको गैस और एसिडिटी की दिक्कत होने की संभावना है।

मीन
मीन राशि वाले कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखें। ऐसा न करना आपको दिक्कत में डाल सकता है। व्यापारी वर्ग के लोग सावधान रहें। आज आपकी कीमती चीजें चोरी हो सकती हैं। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार का भरा वातावरण खुशनुमा हो सकता है। जोड़ों में दर्द, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav: ओबीसी आयोग ने की बड़ी बैठक, अध्यक्ष राम अवतार सिंह बोले- तीन महीने में रिपोर्ट देने की करेंगे कोशिश

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox