Friday, July 5, 2024
HomeGovernment ActionAgra News : राहत, इस साल नहीं बढ़ाए जाएंगे सर्किल रेट

Agra News : राहत, इस साल नहीं बढ़ाए जाएंगे सर्किल रेट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Agra, Rinke Upadhyay : सर्किल रेट बढ़ाए जाने की संभावना को देखते हुए रजिस्ट्री कराने वाले चिंतिति थे, लेकिन ये खबर उनके लिए अच्छी है। प्रशासन ने इस बार भी सर्किट रेट न बढ़ाने का निर्णय किया है। सर्किल रेट पूर्व की तरह ही रहेंगे।

सर्किल रेट लागू न करने का फैसला लिया

शहरी सीमा में आने वाले कुछ क्षेत्रों में सर्किल रेट को लेकर विसंगतियां थीं। इन्हें दूर करने के लिए पिछले महीने सर्किल रेट को नए सिरे से तय करने की कवायद हुई थी। इसके लिए प्रशासन ने नगर निगम, एडीए और निबंधन विभाग से सुझाव भी मांगे थे, लेकिन अब सर्किल रेट न लागू करने का फैसला लिया गया है।

प्रशासन ने वर्ष 2017 में आखिरी बार बढ़ाए थे सर्किल रेट

बता दें कि प्रशासन ने वर्ष 2017 में आखिरी बार सर्किल रेट में बढ़ोतरी की थी। जो 15 से 20 फीसदी तक थी। वर्ष 2019 में सर्किल रेट में संशोधन को लेकर डीएम द्वारा सुझाव मांगे गए थे। बाद में इसे रोक दिया गया। कोरोना संक्रमण के चलते भी रेट में कोई संशोधन नहीं हुआ था।

इस वर्ष भी नहीं बढ़ाए जा रहे सर्कल रेट

एआईजी स्टाम्प सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सर्किल रेटों को इस वर्ष भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2017 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। तब से सर्किल रेट नहीं बढ़े हैं। इस बार भी बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। फिर भी आठ अगस्त तक इंतजार करना होगा। यदि कोई शासन से गाइड लाइन आई तो उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा।

Read more: किसानों ने चंदा इकट्ठा कर कराई नहर की सफाई, अब पानी की कर रहे प्रतिक्षा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular