Sunday, June 2, 2024
HomeLatest NewsRepublic Day 2024 Live Update: कब फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज, जानें पूरी...

Republic Day 2024 Live Update: कब फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज, जानें पूरी जानकारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Republic Day 2024 Live Update: हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया जाता है। आज का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है। इस साल 2024 में हम सभी 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे है। गणतंत्र दिवस के मौके पर हर वर्ष इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य तरिके से परेड का आयोजन होता है। आज भी यहीं रोनक देखने को मिलेगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हर साल 26 जनवरी को ही क्यो गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसी मौके पर जानते है इसके इतिहास के बारें में। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल होंगे। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने भारत का पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की। गणतंत्र दिवस के खास मौके पर इमैनुएल मैक्रों सुबह दिल्ली पहुंच गए। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज करेंगी। 90 मिनट की परेड का नेतृत्व भी करेंगी।

75वें गणतंत्र दिवस से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें इंडिया न्यूज़ के साथ 

26 Jan 2024 12:38 PM 

कर्तव्य पथ पर परेड का समापन

कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में आज 54 विमानों और हेलीकॉप्टरों का आकृष्ण कर देने वाला दर्शय देखने को मिला। भारतीय वायु सेना के 46, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर ने सलामि उड़ान में हिस्सा लिया।

26 Jan 2024 12:04 PM 

यूपी की झांकी में दिखा राम मंदिर

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी की झांकी खास दिखी। यूपी की परेड में झांकियों में अयोध्या की विरासत देखने को मिली। यूपी की झांकी में रामलला के दर्शन हुए। जिसकी वजह से यूपी की झांकी आकर्षक का केंद्र रही।

26 Jan 2024 11:41 AM 

‘सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’ रखी गई भारतीय वायु सेना की थीम

भारतीय वायु सेना यानी आईएएफ दल में 144 वायुसैनिक और चार अधिकारी शामिल है। भारतीय वायु सेना की थीम ‘सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’ पर रखी गई है। LCA तेजस और Su-30 को IOR के ऊपर उड़ान भरते हुए दिखाए जा रहे है।

26 Jan 2024 11:38 AM 

पूर्व सैनिकों की बहादुरी पर प्रस्तुत की गई सुंदर झांकियां

कर्तव्य पथ पर पूर्व सैनिकों की बहादुरी पर सुंदर झांकियां प्रस्तूत की गई। पूर्व सैनिकों द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को दिखाया गया। संबंधी आधिकारिक पुस्तिका में झांकी के बारे में बताया गया है। इसके आगे के हिस्से में सशस्त्र बलों के कर्मियों के जीवन के उस प्रमुख चरण के बारे में बताया गया जब उन्होंने ”हमारे देश की बहादुरी से हर कीमत पर भारत माता की रक्षा की थी।

26 Jan 2024 11:33 AM 

पुलिस की परेड में महिलाओं ने दिखाया हुनर

पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस की परेड में महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं है। कुल 194 महिला हेड कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल ने परेड में हिस्सा लिया। IPS ऑफिसर श्वेता कर रही इसका नेतृत्व ।

26 Jan 2024 11:10 AM 

J&K लाई रेजिमेंटल सेंटर का दस्ता

कर्तव्य पथ पर नजर आ रहे जम्मू-कश्मीर लाई रेजिमेंटल सेंटर समेत 3 संयुक्त दस्ते। सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, आर्टिलरी सेंटर, हैदराबाद भी हिस्सा है।

26 Jan 2024 11:04 AM 

कर्तव्य पथ पर दिखे आल टैरेन वाहन

आल टैरेन वाहन कर्तव्य पथ पर नजर आ रहे है। आल टैरेन वाहन में 6 आधुनिक क्विक रिएक्शन फोर्स के वाहनों का ग्रुप भी है। 5 राजपूत के मेजर तूफान सिंह चौहान को इसकी जिम्मेदारी मिली है।

26 Jan 2024 11:00 AM 

सेवारत घुड़सवार दल ने की परेड की अगुवाई

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की अगुवाई सबसे पहले सेवारत घुड़सवार दल ने की है। सेना के 61वें घुड़सवार दस्ते का नेतृत्व मेजर यशदीप अहलावत कर रहे।

26 Jan 2024 10:58 AM 

ऑफिसर कमांडिंग संभाल रहे परेड की कमान

कर्तव्य पथ पर परेड की शुरूआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड की शुरूआत हुई। ऑफिसर कमांडिंग को परेड की कमान संभालने की जिम्मेदारी मिली है। परेड की कमान जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली क्षेत्र, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार को सौपी गई है।

26 Jan 2024 10:49 AM 

कर्तव्य पथ पर दिखी फ्रांसीसी सेना की टुकड़ी

कर्तव्य पथ पर परेड शुरू हो गयी है। कर्तव्य पथ पर साथ ही फ्रांसीसी सेना की टुकड़ी पहुंच गई है। 115,000 सैन्य कर्मियों की अद्वितीय सेना कर्तव्य पथ पर दिखाई दे रही है। अलग-अलग देशों में 10,000 सैनिक तैनात किए गए है।

 26 Jan 2024 10:49 AM 

 दर्शकों पर हुई फूलों की बौछार

‘105 हेलीकॉप्टर यूनिट’ के चार एमआई-17 चार हेलीकॉप्टर से दर्शकों पर फूलों की बरसा हुई। इस नजारें ने सभी का दिल खुश कर दिया। फूलों की वर्षा के बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड शुरू की गई। परेड की कमान संभालने की जिम्मेदारी ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार को दी गई है।

 26 Jan 2024 10: 47 AM 

कर्तव्य पथ पर भव्य परेड हुई शुरू

प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के बाद अब गेस्ट मैक्रों के साथ राष्ट्रपति मुर्मू भी सलामी मंच पर पहुंच गई है। यहां पर परेश शुरू हो गई है। परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नागाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने के साथ शुरू है।

 26 Jan 2024 10: 44 AM 

सलामी मंच पर चीफ गेस्ट मैक्रों के साथ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के बाद अब गेस्ट मैक्रों के साथ राष्ट्रपति मुर्मू भी सलामी मंच पर पहुंच गई है। यहां पर पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। ‘पारंपरिक बग्गी’ में सवार होकर दोनों सलामी मंच पर पहुंचे है

 26 Jan 2024 10:38 AM

कर्तव्य पथ पर पहुंचीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कर्तव्य पथ पर पहुंच गए है। सभी इनका इंतजार कर रहे है।

 26 Jan 2024 10:34 AM

थोड़ी देर में परेड होगी शुरू 

कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी पहुंच गए है। थोड़ी देर में परेड शुरू होगी। थोड़ी देर में सेना का शौर्य दिखेगा।

 26 Jan 2024 10:31 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे सलामी मंच पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंच गए है। यहां पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे। यहां पर उनका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोरो-सोरो से स्वागत किया। अब सभी राष्ट्रपति मुर्मू का इंतजार कर रहे हैं। जोकि चीफ गेस्ट के साथ आएंगी।

 26 Jan 2024 10:14 AM

राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंच गए है। यहां पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी । इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी का स्वागत किया। तीनों सेनाओं के प्रमुख भी वहां पर उपस्थित रहें थे।

 26 Jan 2024 09:48 AM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गणतंत्र दिवस पर दीं बधाई

भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्क कर सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘75वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

 26 Jan 2024 09:39 AM

विदेश मंत्री ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया है। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी है।

 26 Jan 2024 09:36 AM

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने दी 75वें गणतंत्र दिवस पर बधाई

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस ने 75वें गणतंत्र दिवस पर सभी भारतीय वासियों को हार्दिक बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, आज 26 जनवरी को साझा दिवस है। इस मौके पर हमे अपनी दोस्ती का जश्न मनाना चाहिए।

 26 Jan 2024 09:21AM

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि , नेशन पर्स्ट को रखते हुए कमे काम करना चाहिए।

 26 Jan 2024 09:14 AM

पहली बार होगा तीनों सेनाओं का महिला दस्ता

75वें गणतंत्र दिवस की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन होगा। पहली बार तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में हिस्सा लेंगी।

 26 Jan 2024 08:55 AM

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रूस में दिखी धूम

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में धूम है। इस बीच भारत में रूस के दूतावास ने अनोखे अंदाज में भारतीय लोगों का गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी है। यहां की एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में रूसी दूतावात के कर्मचारी फिल्म गरद के गाने पर डांस कर थिरक रहे है। साथ ही गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे है।

 26 Jan 2024 08:50 AM

फ्रांस के राष्ट्रपति ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मेरा प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, भारतीय लोग आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

 26 Jan 2024 08:37 AM

Republic Day पर रक्षा मंत्री का आह्वान

75वें गणतंत्र दिवस को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवसियों को शुभकामनाएं दीं है। साथ ही उन्होंने भारत को विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करने का दिया आह्वान । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

 26 Jan 2024 08:32 AM

गणतंत्र दिवस परेड का समय

परेड सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शुरू होगा। जोकि 90 मिनट तक चलेगी। इस समारोह की शुरूआत पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के दौरे से पीएम मोदी इस समारोह की शुरूआत करेंगे। यहां पर पीएम मोदी शहीदों को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद, पीएम नरेंद्र मोदी अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच के लिए जाएंगे।

Also Read: Republic Day 2024: पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूमधाम, कर्तव्य पथ पर दिखेंगी महिला सशक्तीकरण

SHARE
Poonam Rajput
Poonam Rajput
Hello, everyone, thank you for this opportunity to introduce myself. I am Poonam Rajput, and I graduated in journalism and Mass Communication from GJU , Haryana. At present, I am interning as a content writer with India News.
RELATED ARTICLES

Most Popular