Wednesday, July 3, 2024
HomeLatest NewsRepublic Day : इस साल गणतंत्र दिवस पर परेड का हिस्‍सा होंगे...

Republic Day : इस साल गणतंत्र दिवस पर परेड का हिस्‍सा होंगे 25 देशों से आए बच्‍चे, दुनिया देखेगी हुनर का जादू

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Republic Day: भारत में गणतंत्र दिवस को बहुत धूम – धाम से मनाया जाता है। हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड में अलग – अलग तरह के आयोजन किए जाते है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड 2024 में दो चीजें खास होंगी। पहला- इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में 25 मित्र देशों के बच्चे भी परेड का हिस्सा होंगे। दूसरा- इस बार गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दल में महिला कैडेटों की संख्या सबसे ज्यादा होगी। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का गणतंत्र दिवस शिविर 2024 शुरू हो गया है।

25 मित्र देशों के बच्चे भी होंगे परेड का हिस्सा

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह के मुताबिक इस बार एनसीसी कैडेटों के साथ 25 मित्र देशों के बच्चे भी परेड का हिस्सा होंगे। शिविर में भाग लेने वाले ये बच्चे युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हिस्सा हैं। परेड में भाग लेने वाले मित्र देशों के बच्चों में अर्जेंटीना, बोत्सवाना, भूटान, ब्राजील, चेक गणराज्य, फिजी, कजाकिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, लाओस, मलेशिया, मालदीव और नेपाल शामिल हैं।

इन दशकों के अलावा, रूस, सऊदी अरब, सेशेल्स, ताजिकिस्तान, ब्रिटेन, वेनेजुएला, वियतनाम, श्रीलंका, सिंगापुर, नाइजीरिया, मॉरीशस और मोज़ाम्बिक के कैडेट भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे।

एनसीसी की भागीदारी का उद्देश्य

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह 2024 परेड में सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के एनसीसी कैडेट हिस्सा लेंगे। एनसीसी परेड दस्ते के लिए कुल 2,274 कैडेटों का चयन किया गया है, जिसमें 907 महिला कैडेट शामिल हैं। महिला कैडेट्स की यह संख्या अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 122 कैडेटों सहित उत्तर पूर्वी क्षेत्र के 171 कैडेट भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रहे हैं। गणतंत्र दिवस शिविर का मूल उद्देश्य कैडेटों में देशभक्ति की भावना, अनुशासन और नेतृत्व गुणों का विकास करना है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular