Sunday, May 19, 2024
Homeटॉप न्यूज़Rinky Chakma Death: फेमिना मिस इंडिया Rinky Chakma ने दुनिया को कहा...

Rinky Chakma Death: फेमिना मिस इंडिया Rinky Chakma ने दुनिया को कहा अलविदा, 30 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rinky Chakma Death: साल 2017 में फेमिनिन मिस इंडिया त्रिपुरा का खिताब जीत चुकी मशहूर रिंकी चकमा ने कल 28 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। रिंकी की उम्र 30 साल थी। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मॉडल के मौत की खबर दी। इस खबर के मिलने के बाद फैंस में शोक की लहर है। बता दें कि वे काफी लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। कुछ दिन पहले ही उनके एक मित्र ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से फंड करने की गुजारीश की थी।

ब्रेस्ट कैंसर से हुआ निधन (Rinky Chakma Death)

रिंकी चकमा का निधन 28 फरवरी को हुआ, वो ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही थीं। जिसका पता लगने के बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। हालांकि इससे पहले कैंसर उनके शरीर में फैल गया था। जिसके कारण उन्हें ब्रेन ट्यूमर भी हुआ। उन्हें 22 फरवरी को हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। रिंकी को मिस ब्यूटी विद ए पर्पस के खिताब मिला था। बता दें कि मॉडल साल 2022 से ही कैंसर से जुझ रही थीं।

ये भी पढ़ें:- Vishnu Bhagwan: बृहस्पतिवार को पीले रंग के वस्त्र पहनने की क्यों दी जाती है सलाह, जानिए पौराणिक महत्व  

नेहा ने व्यक्त किया शोक

आपको बता दें कि मिस इंडिया संस्था ने जैसे ही उनकी मौत की खबर शेयर की, फैन्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी कमेंट सेक्शन में टूटे हुए दिल वाली इमोजी पोस्ट की।

ये भी पढ़ें:- Mathura News: आज मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह मामले पर होगी सुनवाई, जानिए क्या है पूरा विवाद

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular