Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशRoad Accident: सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक और युवती की मौत,...

Road Accident: सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक और युवती की मौत, दोनों जल्द ही करने वाले थे शादी

- Advertisement -

Road Accident

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। दुर्घटना में एक युवक और युवती की मुअत हो गई है। घटना के बाद पुलिस को सुचना दी गई। दोनों दुर्घटना के बाद रोड पर घायल पड़े थे। दोनों को हटा के सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डोमो की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से की गई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

दोनों की होने वाली थी शादी
घटना में मरने वाले 24 वर्षीय युवक का नाम अक्षय पल है। वह देवरिया जिले के बघौचघाट थाने के गांव सेमरी का निवासी था। वहीं 27 वर्षीय युवती का नाम सोनी परवीन है। वह विशाखापट्नम की रहने वाली थी। दोनों अलग-अलग अस्पतालों में काम करते थे। और जल्द ही शादी करने वाले थे। दुर्घटना की रात दोनों काम के बाद घर वापस लौट रहे थे।

कोहरे के कारण हुई दुर्घटना
दुर्घटना का कारण कोहरा माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार कोहरे के कारण किसी अज्ञात वाहन ने दोनों की की स्कूटी को धक्का मार दिया था जिसके बाद वह घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है और कोहरे के असल वजह का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें: Martyr Soldiers: आर्मी की ट्रक खाईं में गिरने से 16 जवान शहीद, शहीदों में से 4 यूपी के थे शामिल

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular