Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशबेकाकू कार-बाइक भिड़ंत में दो की मौत

बेकाकू कार-बाइक भिड़ंत में दो की मौत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, अमेठी (Road Accident in UP) : अमेठी के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

दोनों युवक लौट रहे थे घर

नरोली गांव निवासी सोनू पुत्र मेवालाल उम्र 30 साल गांव के ही भागीरथ पुत्र रामसमूह 25 साल के साथ बाइक से गुरुवार देर शाम गौरीगंज से घर लौट रहे थे। दोनों बाइक से जैसे ही टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेगा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार भागने में सफल रहे।

20 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

लोगों ने दुर्घटना की सूचना एंबुलेंस के साथ स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अंगद प्रताप सिंह ने सरकारी वाहन से दोनों को मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ेंः यमुना नदी में उफान से बाढ़ का खतरा बढ़ा, बाढ़ चौकियों को अलर्ट

यह भी पढ़ेंः इटावा में घर-घर बांटा जा रहा उल्टा तिरंगा : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ेंः दो साल या इससे अधिक सजा पाया व्यक्ति सोसाइटी का नहीं होगा सदस्य : सुरेश खन्ना

यह भी पढ़ेंः  बेकाबू बस-ऑटो में भिड़ंत से एक महिला की मौत, तीन की हालत नाजुक

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular