Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, (Road Accident in UP) : हरदोई में हरदोई-बावन मार्ग पर पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

सिर से बल गिरने से आई अधिक चोट

ग्राम बगहा निवासी दाताराम (30) मजदूर था। शुक्रवार देर रात मजदूरी कर शहर से पैदल घर जा रहा था। रास्ते में हरदोई-बावन मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह मुंह के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिवार में पत्नी रंजना के अलावा एक बेटा है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजय पांडेय न बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः  मामा के घर से लौट रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश

यह भी पढ़ेंः नोएडा कमिश्नर को साढ़े 11 करोड़ का मानहानि का नोटिस

यह भी पढ़ेंः  छात्रा का निजी अस्पताल में जबरन गर्भपात कराने पर मौत, रक्षाबंधन पर घर से थी निकली

यह भी पढ़ेंः आंतकी नदीम जैश-ए मुहम्मद का था सदस्य, यूपी में बड़े हमले की कर रहा था तैयारी 

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी व भाकिमो नेता को बम से उड़ाने की धमकी, 15 दिन में देख लेने की चेतावनी

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular