Friday, July 5, 2024
HomeAasthaRoorkee News: ईद पर नमाज अदा कर मांगी भाईचारे और खुशहाली की...

Roorkee News: ईद पर नमाज अदा कर मांगी भाईचारे और खुशहाली की दुआ, जरूरतमंद लोगों की करी मदद

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़ ), रूड़की : ईद उल फितर के मौके पर इकबालपुर में वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद आदिल फरीदी ने जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री किट और कपड़े वितरित किए।

खबर में खास:-

  • ईद पर नमाज अदा कर मांगी भाईचारे और खुशहाली की दुआ
  • खिलौने वितरित कर बच्चों के साथ ईद की खुशियां बांटी
  • दिवाली पर भी अनाथ आश्रम में कपड़े और मिठाई वितरित की जाएंगी

खिलौने वितरित कर बच्चों के साथ ईद की खुशियां बांटी

रूड़की में डिवाइन लाइफ चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद आदिल फरीदी ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को ईद उल फितर के अवसर पर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, कपड़े व बच्चों के लिए खिलौने वितरित कर उनके साथ ईद की खुशियां बांटी। मोहम्मद आदिल फरीदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे जरूरतमंद लोगों को उनके द्वारा यह सामान बच्चों के लिए खिलौने दिए गए हैं। ईद का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है इसीलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि जरूरतमंद लोगों की मदद कर हम उनके साथ खुशियां बांट सकें।

दिवाली पर भी अनाथ आश्रम में कपड़े और मिठाई वितरित की जाएंगी

मोहम्मद आदिल फरीदी ने बताया कि उनके द्वारा आज 30 किट बनाई गई हैं जो जरूरतमंद लोगों को बांटी गई हैं। साथ ही दिवाली पर भी उनके द्वारा अनाथ आश्रम में जाकर कपड़े और मिठाई वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने साथियों की मदद से 6 गरीब कन्याओं का विवाह भी कराया है। जिसमें 3 गैर मुस्लिमों की और 3 मुस्लिम समाज की लड़कियों की शादी कराई और ऐसा करके उन्हें बहुत खुशी मिलती है।

Also Read: Kashipur News: धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर का पर्व और अदा की गई नमाज़

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular