Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडRoorkee News: राज्यसभा सांसद ने पत्रकार वार्ता कर बजट को बताया ऐतिहासिक

Roorkee News: राज्यसभा सांसद ने पत्रकार वार्ता कर बजट को बताया ऐतिहासिक

- Advertisement -

उत्तराखंड(Uttarakhand) से राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने हाल ही में पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया। इसके साथ ही कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के साथ आम आदमी के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है और जल्द ही यह विश्व में नंबर एक पर होगी।

ये बजट है ऐतिहासिक, ऐसा बजट पहले कभी नहीं आया

रुड़की के गांधी शिल्प कन्या इंटर कॉलेज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यसभा सांसद सैनी ने कहा केंद्र सरकार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति महोदया जो कि आदिवासी जनजाति से हैं यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है क्योंकि महिला सशक्तिकरण के लिए यह बड़ा उदाहरण हैं। वहीं उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक है ऐसा बजट पहले कभी नहीं आया। उन्होंने कहा कि यह लोगों को जोड़ने वाला बजट है।

अर्थव्यवस्था में भारत दुनिया में 10वें से 5वें स्थान पर, जल्द ही बनेगा नंबर 1 

जिसमें, युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों के साथ आम नागरिक के बारे में भी केंद्र सरकार ने सोचा है। महिलाओं के लिए सम्मान पत्र के रूप में बड़ी योजना दी गई है। इस बजट में प्रधानमंत्री ने आम गरीब की भी चिंता की है। साथ ही किसानों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे में आया है कि अर्थव्यवस्था में भारत विश्व में दसवें से पांचवें स्थान पर पहुंचा है। जल्द ही नंबर एक पर पहुंचेगा।

Also Read: Moradabad News: प्रेमिका की शादी से गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू से गला रेता हालात गम्भीर

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular