Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तराखंडRudraprayag News: हादसा! केदारनाथ से दर्शन कर वापस लौट रहे दो युवक...

Rudraprayag News: हादसा! केदारनाथ से दर्शन कर वापस लौट रहे दो युवक खाई में गिरे, एक की मौत, एक घायल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),रूद्रप्रयाग : केदारनाथ से दर्शन करके वापस लौट रहे दो युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर गुप्तकाशी पुलिस ने लोगों की मदद से खाई से निकलकर उन्हें सरकारी हॉस्पिटल में दाखिल कराया ।

खबर में खास:-

  • केदारनाथ से दर्शन कर वापस लौट रहे दो युवक खाई में गिरे
  • दोनों केदारनाथ से दर्शन करके वापस लौट रहे थे
  • 50 मीटर नीचे एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला

दोनों केदारनाथ से दर्शन करके वापस लौट रहे थे

रूद्रप्रयाग गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दोपहिया वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। जिसमें एक व्यक्ति घायल अवस्था मे तथा एक व्यक्ति बेहोशी में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर गुप्तकाशी पुलिस ने लोगों की मदद से खाई से निकलकर उन्हें सरकारी हॉस्पिटल में दाखिल कराया । जिसमे एक सुरेश नामक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है। साथ ही सुशील घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। बता दें, दोनों केदारनाथ से दर्शन करके वापस लौट रहे थे । पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के घर पर सूचना दे दी गई है।

50 मीटर नीचे एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला

थाना गुप्तकाशी पुलिस को आज समय करीब 8:30 बजे सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति खाई में घायल अवस्था में पड़े हैं। जिनके मोबाइल चल रहे हैं। मोबाइल की लोकेशन के आधार उन घायलों की ढूंढ खोज की गई तो मदन फर्नीचर, सेमी के पास मोड़ पर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे एक व्यक्ति घायल अवस्था में तथा एक व्यक्ति बेहोशी में मिला।

ॉजिसके बाद से दोनों को लोगों की मदद से खाई से निकलकर पुलिस की गाड़ियों से सरकारी हॉस्पिटल गुप्तकाशी मे दाखिल कराया गया। जिसमे सुशील निवासी बरेली घायल को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है तथा दूसरा व्यक्ति सुरेश , निवासी बरेली को मृत घोषित किया गया है। ये दोनों केदारनाथ से दर्शन करके वापस रूद्रपयाग लोट रहे थे ।

Also Read: CharDham Yatra: सावधान! चारधाम यात्रा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कसेगी नकेल, डीजीपी ने कार्रवाई के दिए निर्देश

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular