Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तराखंडRudrapur News: भगत सिंह कोश्यारी पहुँचे रूद्रपुर, बोले- उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने...

Rudrapur News: भगत सिंह कोश्यारी पहुँचे रूद्रपुर, बोले- उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने और पलायन रोकने की दिशा में करेंगे कार्य

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Bhagat Singh Koshyari reached Rudrapur) पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज रुद्रपुर दौरे पर है। उन्होंने कहा राजनीति में मेरा समय काफ़ी अच्छा रहा है, बाक़ी समय अब वो उत्तराखंड की सेवा में लगाना चाहते है।

खबर में खास:-

  • महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज रुद्रपुर पहुँचे 

  • कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया

  • अब उत्तराखंड में विकास और आमजन समस्या को देखते हुए कार्य करेंगे 

कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी आज रूद्रपुर पहुँचे है। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने कहां की महाराष्ट्र से लौटने के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनको काफी प्यार दे रहे हैं।

राजनीति में मेरा समय काफ़ी अच्छा रहा

भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि महाराष्ट्र से लौटने के बाद अब उत्तराखंड में विकास और आमजन समस्या को देखते हुए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा की राजनीति में उनका समय काफ़ी अच्छा रहा है, लेकिन अपने जीवन का बाक़ी समय अब वो उत्तराखंड की सेवा में लगाना चाहते है। जिसके बाद उन्होंने कहा की उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाना और पलायन को रोकने के लिए वो काम करेंगे ।

Also Read: Vasantotsav 2023: आज से राजभवन में सजेगा फूलों का संसार, राज्यपाल करेंगे वसंतोत्सव का शुभारंभ, CM धामी भी होंगे शामिल

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular