Tuesday, July 2, 2024
HomePoliticsRudrapur News: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री का रुद्रपुर दौरा, 2000 के नोट...

Rudrapur News: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री का रुद्रपुर दौरा, 2000 के नोट बंदी पर मोदी सरकार को घेरा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), रुद्रपुर “Rudrapur News” : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को एक चौंकाने वाला फैसला लिया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अचानक 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की। आरबीआई ने बताया कि अब देश में 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन से बाहर होंगे। ऐसे में अब नए नोट नहीं छपेंगे और जिनके पास दो हजार रुपये के नोट हैं, वे 23 मई से 30 सितंबर तक बैंक में जाकर अपने नोट बदल सकते हैं।

कर्नाटक जीत से भाजपा को झटका

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राजस्थान के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा नैनीताल रोड स्थित एक निजी होटल में पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पुष्कर राज जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रंधावा ने कहां की हिमाचल प्रदेश मे सरकार बनाने के बाद महज 7 महीने के अंतराल के अंदर कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर भाजपा को करारा झटका दिया है। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को बहुत जल्द एक मंच पर लाने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।

2024 में कांग्रेस फिर से वापसी करेगी

जिसके बाद उन्होंने ₹2000 के नोट के चलन को बंद करने पर मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने 2016 में की नोटबंदी को 7 साल भी नहीं हुए कि फिर से ₹2000 के नोट को बंद करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने 70 साल तक जनता की सेवा में पूर्ण योगदान क्या है और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस फिर से पूरा वापसी करेगी। |

Also Read: DC vs CSK: आज अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स, जानें दिल्ली-चेन्नई मैच की सारी डिटेल्स

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular