Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatSaharanpur: प्रशासन ने कराया नवदेवी सम्मान समारोह, स्वच्छता में उत्कृष्ट महिलाओ को...

Saharanpur: प्रशासन ने कराया नवदेवी सम्मान समारोह, स्वच्छता में उत्कृष्ट महिलाओ को किया सम्मानित

- Advertisement -

(Administration organized Navdevi Samman ceremony): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) में प्रशासन ने नवदेवी सम्मान समारोह (Navdevi Samman Ceremony) का आयोजन कराया।

जिसमे महिलाओ को नौ दुर्गा के स्वरूपों के मुताबिक नौ श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

  • 30 मार्च तक चलेगा स्वच्छोत्सव
  • ‘नवदेवी सम्मान’ का हुआ आयोजन
  • नौ दुर्गा के स्वरूपों के मुताबिक नौ श्रेणियों में सम्मानित
  • 25 मार्च तक मंडल स्तर पर किया जाएगा सम्मानित

30 मार्च तक चलेगा स्वच्छोत्सव

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रशासन ने नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन कराया। प्रशासन की ओर से कराये गए इस आयोजन में स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सोल्ड वेस्ट मैनेजमेंट में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को भी सम्मान मिला। इसके साथ ही नगर निकायों में 30 मार्च तक स्वच्छोत्सव चलेगा।

‘नवदेवी सम्मान’ का हुआ आयोजन

आज सहारनपुर के जनमंच सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत नवरात्रि के मौके पर नवदेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सोल्ड वेस्ट मैनेजमेंट में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को जिला स्तर पर ‘नवदेवी सम्मान’ दिया गया।

नौ दुर्गा के स्वरूपों के मुताबिक नौ श्रेणियों में सम्मानित

इतना ही नही नगर निकायों में 30 मार्च तक स्वच्छोत्सव अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम में सीडीओ विजय कुमार ने कहा कि महिलाओं को नौ दुर्गा के स्वरूपों के मुताबिक नौ श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। जिससे महिलाओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा सके।

25 मार्च तक मंडल स्तर पर किया जाएगा सम्मानित

इस कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रत्येक श्रेणी की तीन-तीन महिलाओं को जिला स्तर पर नवदेवी सम्मान प्रदान किया गया।

दूसरे चरण में इन्हीं चयनित महिलाओं में से प्रत्येक श्रेणी की दो-दो महिलाओं को 25 मार्च तक मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 30 मार्च तक स्वच्छता कार्य में अति उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रत्येक श्रेणी की एक-एक महिला को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

also read- अखिलेश यादव ने आलू किसानों की समस्याओं पर उठाया सवाल, बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular