Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsSambhal News : महिला दरोगा से छेड़खानी में दो सिपाही गिरफ्तार भेजे...

Sambhal News : महिला दरोगा से छेड़खानी में दो सिपाही गिरफ्तार भेजे गए जेल, ड्यूटी से वापस आते समय की थी अभद्रता

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Sambhal News संभल : जहाँ एक तरफ देश में महिला आरक्षण बिल पास किया जा रहा है। वही, संभल (Sambhal News)में पुलिस ही महिला पुलिस के साथ छेड़छाड़ कर रही है। जनपद संभल में महिला दरोगा ने दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारीयों ने इस मुद्दे पर एक्शन लिया और दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा जनपद से गणेश चतुर्थी के मेले में ड्यूटी करने आई एक महिला दारोगा के साथ दो सिपाहियों ने छेड़-छाड़ की। दरअसल, दो सिपाहियों ने ड्यूटी से वापस जाते समय महिला दारोगा से रात के एक बजे रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ और बदसलूकी की। इस दौरान जब महिला दारोगा ने पुलिस को मदद के लिए कॉल किया तो दोनों मौके से फरार हो गए।

एसपी संभाल ने किया निलंबित

फिलहाल, महिला दरोगा की शिकायत पर संभल के बहजोई थाने में दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी संभाल ने दोनों आरोपी सिपाहियों को पद से निलंबित कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाहियों में से एक यातायात में तो वही, दूसरा डायल 112 में तैनात था।

महिला पुलिस कर्मी के साथ बदसलूखी

पीड़ित महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि वह अमरोहा जिले में तैनात हैं लेकिन गणेश चतुर्थी मेले के दौरान उनकी ड्यूटी चंदौसी में लगी थी। ड्यूटी के दौरान महिला इंस्पेक्टर की तबीयत ख़राब होने लगी। जिसके बाद वह रात एक बजे अपने घर अमरोहा जिले के गजरौला जा रही थी। पीड़ित के आगे बताया कि जब वह घर जा रही थी उसी दौरान पीछे से कार में सवार होकर आए पवन चौधरी और रवींद्र ने उसका पीछा किया। थोड़ी दूर जाने के बाद दोनों ने महिला पुलिस को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की और जब उसने विरोध किया तो दोनों मौके से फरार हो गए।

डायल 112 तैनात है पुलिसकर्मी

जिसके बाद महिला दरोगा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा 354, 341, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। महिला दरोगा अमरोहा जिले के गजरौला में तैनात है। पुलिस ने दोनो आरोपी सिपाहियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक पुलिस कर्मी डायल 112 और दूसरा ट्रैफिक पुलिस में तैनात है।

Also Read – Chandrayaan 3 : सपा सांसद ने चांद को लेकर इसरो से कर दी अनोखी मांग, सदन में सबकी छूटी…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular