Friday, July 5, 2024
HomeAasthaShani Dev: शनिवार के दिन करें इन चीजों का दान, नहीं होगी...

Shani Dev: शनिवार के दिन करें इन चीजों का दान, नहीं होगी किसी चीज की कमी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Shani Dev: शनि महाराज को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव अपने भक्तों को हमेशा उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जिसके कारण शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग हर वह मुमकिन कोशिश करते हैं, जिनसे उन्हें शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सके। आपको बता दे अगर आप ही शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए सर्दियों के शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है।

शनिवार को सर्दियों में करें ये चीज दान  

सर्दियों के मौसम में शनि देव को प्रसन्न करना इसलिए आसान माना जाता है क्योंकि सर्दियों में किया गया दान आपको दुआओं के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी दिलवाता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ के साथ ही साथ मदद या मानवता की हित के लिए काम करना भी जरूरी है। अगर आप सर्दियों में शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन कंबल का दान करें। जाड़े के समय में विशेष रूप से शनिवार के दिन कंबल का
दान करें। कंबल का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। कंबल के दान से बहुत से जरूरतमंद लोग इस दौरान सड़कों पर सोते हैं उन्हें जरूरत की चीजों का दान करने से शनि देव बेहद प्रसन्न हो जाते हैं।

शनिवार को दान करने के लाभ 

जैसा कि हम सबको पता है दिसंबर और जनवरी के महीने में ठंड चरम पर होती है। इसलिए इस दौरान उन्हें वस्तु या कंबल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो कामकाज से जुड़ी दिक्कतों से भी निजात मिलेगा। इसके साथ ही आपके रुके हुए काम भी बन जाएंगे।

ALSO READ:

UP News: खुशखबरी! यूपी में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट, जानें किन जिलों में होंगे हवाई अड्डे   

Ram Mandir: अयोध्या के रामघाट पर रामलीला का आयोजन, ये मशहूर एक्टर निभाएंगे भूमिका

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular