Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSeeing the Dead Body the Parents Became Unconscious : कक्षा छह के...

Seeing the Dead Body the Parents Became Unconscious : कक्षा छह के छात्र फांसी लगाकर दी जान

- Advertisement -

Seeing the Dead Body the Parents Became Unconscious

Seeing the Dead Body the Parents Became Unconscious

इंडिया न्यूज, मैनपुरी :
Seeing the Dead Body the Parents Became Unconscious मैनपुरी (​​Mainpuri)के बेवर थाना क्षेत्र के गांव करपिया में कक्षा छह के छात्र ( class six student) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन बालक को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ऊपर कमरे में लगाई फांसी

गांव करपिया निवासी संदीप भास्कर खेतीबाड़ी करते हैं। उनका 11 वर्षीय पुत्र नैतिक कक्षा छह का छात्र था। शुक्रवार को वह रोज की तरह स्कूल से घर आया और छत पर बने अपने कमरे में चला गया। दोपहर करीब एक बजे वह कमरे में पढ़ रहा था, वहीं माता-पिता नीचे कमरे में बैठे थे। इस बीच नैतिक की चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देखा। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। मीडिया कर्मियों से ही घटना की जानकारी हुई है। पुलिस मामले की जांच करेगी।

आत्महत्या की क्या वजह रही

11 साल के नैतिक के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ, जो उसे आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। इस सवाल का जवाब परिजन नहीं दे सके। आस पड़ोस के लोग और रिश्तेदार तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। नैतिक ने घर के कमरे में रस्सी के सहारे छत पर लगे कुंडे में फंदा लगाया। बेटे का शव देखकर पिता संदीप भास्कर और मां सीता देवी बेसुध हो गए। किसी तरह रिश्तेदारों और आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें संभाला। परिजनों ने बताया कि तीन भाई बहन में नैतिक दूसरे नंबर का था।

Read More : Six youthsThrashed with Bat in Agra : भाजपा नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायर

Read Also : Australian Open Singles Champion 2022 राफेल नडाल ने अपने करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता, फाइनल में डेनियल मेदवेदेव को हराया

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular