Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSeema Haider: VHP नेता साध्वी प्राची ने साधा सीमा हैदर पर निशाना,...

Seema Haider: VHP नेता साध्वी प्राची ने साधा सीमा हैदर पर निशाना, कहा- बिल्कुल नहीं मिलनी चाहिए सीमा को भारतीय नागरिकता

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) UP News: विश्व हिंदू परिषद (VHP) की नेता साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने एक बार फिर पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर पर वार किया है। साध्वी प्राची ने मांग की है कि सीमा हैदर के साथ-साथ उसके चारों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया जाए इतना ही नहीं उन्होंने सीमा हैदर की दिमाग की भी जांच की मांग की है। वहीं भारत की नागरिकता के सवाल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

साध्वी प्राची नें साधा सीमा हैदर पर निशाना

साध्वी प्राची ने पत्रकरों से बात करते हुए कहा कि साध्वी प्राची ने कहा कि सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता बिल्कुल नहीं मिलनी चाहिए। एक अनपढ़ बिना वीजा के सीमा के रास्ते से कैसे आ सकती है। मीडिया दो महीने से सीमा हैदर की खबर दिखा रही है, देश में और भी कुछ देखो, ये सब मीडिया को नहीं दिखाना चाहिए। इससे हमारी बहन-बेटियों पर बड़ा असर पड़ेगा। सीमा हैदर की ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए उन्हें कोई नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए।

लव जिहाद पर भी बोली साध्वी प्राची

इसके अलावा साध्वी प्राची ने लव जिहाद पर कहा कि धार्मिक शिक्षा के साथ साथ कट्टर हिंदूवादी विचार की शिक्षा भी दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद को लेकर भी भी बयान दिया। साध्वी प्रांची ने कहा कि लव जिहाद की जितनी घटनाएं बढ़ रही हैं, उसकी जिम्मेदार मस्जिदें हैं, जहां से ट्रेनिग लेकर उसको फैलाया जा रहा है, विदेशों से फंडिंग कर लव जिहाद फैलाया जाता है। महिलाएं अपने बेटी को हिंदू संस्कृति के संस्कार दें, ताकि स्कूल-कॉलेज के साथ धर्म का भी ज्ञान हो सके।

ALSO READ: Muzaffarnagar Viral Video: योगी सरकार का बड़ा एक्शन! मुजफ्फरनगर मामले में रद्द होगी स्कूल की मान्यता

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular