Tuesday, July 16, 2024
HomeCrime NewsBareilly News: सनसनीखेज़; एक ही क्षेत्र में एक ही पैटर्न से हो...

Bareilly News: सनसनीखेज़; एक ही क्षेत्र में एक ही पैटर्न से हो रही महिलाओं की हत्या

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Bareilly News: यह सनसनीखेज मामला मीरगंज क्षेत्र शाही का है जहां एक ही पैटर्न से महिलाओं की हत्याएं हो रही हैं। सभी महिलाओं को हत्यारों ने जंगल में मौत के घाट उतारा है। सबसे ज्यादा हत्याएं शाही थाना क्षेत्र में हुई हैं।

ऐसे कई मामले आए सामने

  • गत 5 मई को परतापुर की महिला खेत में काम करने गई थी। शाम को वह घर नहीं लौटी। रात में 9.00 बजे जंगल में महिला का शव पड़ा मिला।
  • 17 जून को कुल्छा की धानवती दवाई लेने शाही कस्बा गई। दवाई लेकर वह कच्चे रास्ते से गांव लौट रही थीं। लेकिन वह घर नहीं पहुंचीं। 19 जून को गन्ने के खेत में धानवती का शव पड़ा मिला। पति ने पत्नी की हत्या का मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया।
  • गांव आनंदपुर की महिला शाम को पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थी। वह घर नहीं लौटीं। अगले दिन जंगल में महिला का शव पड़ा मिला।
  • 22 जुलाई को खजुरिया की कुसमा पति के साथ खेत पर गईं। पति महिला को खेत पर छोड़कर शाही चले गए। खेत से घर लौटते समय रास्ते में महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। शाम को शव झांड़ियों में पड़ा मिला।
  • गत दिनों मीरगंज के पहुंचा के पास भाखड़ा नदी में महिला शव भाखड़ा नदी में पड़ा मिला। महिला की शिनाख्त नहीं हुई।
  • बीते दिनों फतेहगंज पश्चिमी के गांव पनवड़िया के जंगल में महिला का शव पड़ा मिला।

बता दें कि इन सभी महिलाओं की उम्र 30 से 40 वर्ष है।

Read more: Atiq Ahmed : अतीक और अशरफ हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई आज, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular