Friday, July 5, 2024
HomeअपराधShaista Parveen News: UPSTF को मिली माफिया शाइस्ता की सटीक जानकारी, पुलिस...

Shaista Parveen News: UPSTF को मिली माफिया शाइस्ता की सटीक जानकारी, पुलिस अलर्ट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Shaista Parveen News: अतीक की पत्नी और माफिया शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen News) की पुलिस को तलाश है। विगत 40 दिनों से माफिया शाइस्ता फरार चल रही है। ऐसे में यूपी एसटीएफ ने शाइस्ता पर इनाम भी घोषित किया है। वहीं पुलिस को शाइस्ता की तलाश है। कई बार ऐसी खबर आई थी कि पुलिस शाइस्ता के काफी करीब पहुंच गई है लेकिन पुलिस को खास सफलता नहीं मिली है।

वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस को शाइस्ता की सटीक जानकारी मिली है। विश्वनिय सूत्रों की माने तो माफिया शाइस्ता प्रयागराज में ही छिपी हो सकती है। प्रयागराज के आस पास ही शाइस्ता की लोकेशन मिली है। ऐसे में पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि शाइस्ता किसी प्रकार की कोई इलेक्ट्रानिक गजट का प्रयोग नहीं कर रही है।

40 दिन से शाइस्ता की तलाश

माफिया शाइस्ता परवीन की तलाश पुलिस को 40 दिनों से है। ऐसे में सूत्रों की माने तो शाइस्ता परवीन 40 दिन की इद्दत के बाद कोर्ट में सरेंडर कर सकती है। जानकारी हो कि अतीक अहमद की हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन इद्दत कर रही है। बताया जा रहा है कि इद्दत का वक्त पूरा होने के बाद कोर्ट में सरेंडर कर सकती है माफिया शाइस्ता। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। वहीं पुलिस और एसटीएफ की टीम फिर एक्टिवेट हो गई है।

शाइस्ता माफिया घोषित

उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद की पत्नी की तलाश पुलिस कर रही है। तो वहीं पुलिस ने उसपर इनाम भी घोषित किया है। ऐसे में पुलिस को इनपुट मिली है कि वो प्रयागराज के ही आस पास है। वहीं पुलिस की तलाशी के बाद भी ना मिलने पर शाइस्ता को पुलिस ने माफिया घोषित किया था।

Also Read:

Mukhtar Ansari: ‘वो आते हैं तो केले और लखनऊ के आम लेकर आते हैं!’ किससे मिलने के लिए गैंगेस्टर ने लगाई कोर्ट में फरियाद

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular