Wednesday, July 3, 2024
HomeCrime NewsShamli Crime News: महिला की हत्या का खुलासा, पति ही निकला पत्नी...

Shamli Crime News: महिला की हत्या का खुलासा, पति ही निकला पत्नी का कातिल…..

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Shamli Crime News: शामली के थाना भवन क्षेत्र में गत दिवस हुई महिला की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध था। जिसका मृतक महिला विरोध करती थी, जिसके चलते उसकी पति ने गोली मारकर हत्या की।

क्या है पूरा मामला

शामली के थाना थानाभवन पुलिस द्वारा गांव जाफरपुर में पति द्वारा अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने आरोप पति बाबूराम को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से घटना में उपयोग तमंचा बरामद किया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त बाबूराम ने बताया कि उसका अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध थे। जिसको लेकर आये दिन उसका अपनी पत्नी असरोफ के साथ विवाद होता रहता था। घटना की रात भी उसका अपनी पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध को लेकर झगडा हुआ था। जिससे परेशान होकर उसने अपनी पत्नी की रात्रि मे गोली मारकर हत्या कर दी थी। तथ्य छुपाने के उद्देश्य से उसने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल को भी छिपा दिया था।

पुलिस से बचने के लिये खुद ही अपनी पत्नी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज करा दिया था।

Also Read: Bulandshahr Crime News Update : बीए की छात्रा से 4 लोगों ने चलती कार में गैंगरेप का मामला निकला फर्जी, पुलिस अभी भी कर…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular