Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsShamli News : प्रशासन ने किसानों को गेहूं लेकर हरियाणा जाने से...

Shamli News : प्रशासन ने किसानों को गेहूं लेकर हरियाणा जाने से रोका, किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़),शामली : यूपी के शामली कैराना में हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी के किसानों के गेहूं के वाहन रोके जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के वाहनों को बॉर्डर से पार कराया।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, शामली क्षेत्र के अलग-अलग गांवो के किसान अपनी गेहूं की फसलों को ट्रैक्टर ट्रालियो व अन्य वाहनों में लेकर हरियाणा की मंडियों में जाते हैं। एक दिन पहले हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी हरियाणा बॉर्डर पर यूपी के किसानों के वाहनों को रोक दिया था और हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसके बाद किसानों ने हंगामा प्रदर्शन कर दिया था।

अधिकारियों को मौके पर पड़ा आना

हंगामा इतना बाद गया की अधिकारियों को मौके पर आना पड़ा। जिसके बाद अधिकारियों के समझाने बुझाने पर किसान शांत हुए थे। बुधवार को भी हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी के किसानों के गेहूं से भरी दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियो को रोक दिया।

किसानों के गेहूं के वाहन रोके जाने की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के नेता कपिल खाटियान दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ यूपी हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने हरियाणा पुलिस प्रशासन से वार्ता की।

2 घंटे की जद्दोजहद के बाद बॉर्डर पार गए किसान

हरियाणा प्रशासन द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशो का हवाला देकर वाहन रोके जाने का कारण बताया। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया। करीब 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की गेहूं से भरी सभी ट्रैक्टर ट्रालियो को बॉर्डर से पार कराया।

also read – नोएडा में प्राइवेट स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, डीएम ने लगाया 1-1 लाख रूपये का जुर्माना

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular