Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsShamli : भाजपा से टिकट ना मिलने से नाराज युवा नेता ने...

Shamli : भाजपा से टिकट ना मिलने से नाराज युवा नेता ने खाया जहर… उपचार के दौरान हुई मौत, क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

Shamli : शामली में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नेता दीपक सैनी में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व सभासद हेतु भाजपा से आवेदन किया था।

भाजपा की सूची आने के बाद नाराज भाजपा युवा नेता दीपक सैनी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाजपा नेता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक भाजपा नेता के परिजनों ने भाजपा प्रत्याशी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आपको बता दें कि यह मामला जनपद शामली के कांधला नगर पालिका क्षेत्र का है। यहां पर भाजपा के युवा नेता दीपक सैनी नगर पालिका परिषद कांधला सी अध्यक्ष व वार्ड संख्या 1 से सभासद का टिकट मांग रहे थे।

दीपक सैनी काफी समय से भाजपा में सक्रिय है, इससे पहले वह बजरंग दल में रहे हैं। आज पहले तो भाजपा के पालिका अध्यक्ष ओं की सूची आई, जिसमें उनका नाम नहीं था।

जहरीले पदार्थ का सेवन किया

उसके कुछ ही समय के बाद जब वार्ड सभासदों की सूची आई, तो उस सूची में भी दीपक सैनी का नाम नहीं था। जिससे नाराज दीपक काफी आहत हुआ और उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

पहले तो उनको स्थानीय अस्पताल में ले गए, लेकिन गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां मेरठ के एक हायर सेंटर में भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। भाजपा नेता दीपक सैनी के परिजनों ने स्थानीय भाजपा नेता व वर्तमान भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं ।

पैतृक आवास पर पहुंच गया शव

भाजपा नेता की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। दीपक सैनी एक युवा और कट्टर भाजपावादी चेहरे के रूप में पहचान बनाए हुए थे। फिलहाल, भाजपा नेता का शव उनके पैतृक आवास पर पहुंच गया है। जहां पर बहुत भीड़ मौजूद है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular