Saturday, July 6, 2024
HomePoliticsShivpal Yadav: सपा महासचिव बोले- 2024 के चुनाव में बीजेपी पार्टी के...

Shivpal Yadav: सपा महासचिव बोले- 2024 के चुनाव में बीजेपी पार्टी के लोग यहां से हट जायेंगे, इंडिया और भारत मामले को लेकर कहा…

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Shivpal Yadav: मैनपुरी पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने कई बड़े बयान दिए हैं। इंडिया गठबन्धन को लेकर बोले शिवपाल यादव ने कहा कि इंडिया और भारत ये संविधान में नाम है, और जब संविधान में नाम है, भारतीय जनता पार्टी इस तरह का मामला हमेशा उठाती रहती है। जहां तक हटाने का मामला है, 2024 के चुनाव में ये भारतीय जनता पार्टी के लोग यहां से हट जायेंगे, लेकिन जब संविधान में है, दोनों नाम संविधान में है, तो इस तरह की बात भाजपा को नहीं करनी चाहिए।

भाजपा के लोग 2024 में खुद ही हट जायेंगे

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने सपा को मजबूत करने का फैसला लिया है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी चाचा शिवपाल यादव को सौंपी है। चाचा भी भतीजे के भरोसे पर पूरा उतरने की कोशिश में जी जान से जुटे हैं। जिसे लेकर आज वह मैनपुरी जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में नेता जी मुलायम सिंह यादव ये प्रस्ताव लाये थे कि इंडिया का नाम भारत किया जाये। शिवपाल यादव ने कहा कि संविधान में ये दोनों नाम है, जब संविधान में नाम है तो छेड़छाड़ करने की जरूरत क्या है, छेड़छाड़ भाजपा के लोग करते है, 2024 में ये खुद ही हट जायेंगे।

ओमप्रकाश राजभर के बयान पर बोले…

ओमप्रकाश राजभर के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2024 के चुनाव तक शिवपाल यादव एनडीए में शामिल हो जायेंगे। जिसके बाद शिवपाल यादव बोले उनके बारे में सब लोगों को पता है, वो बहुरुपिये है, कब कहां क्या बात करते है, किसके लिए क्या बात करते है, वो अपनी सोचें। राजभर के बयान कि अहीरों को 12 बजे वुद्वि आती है, पर शिवपाल बोले वो बात याद कर लेना चाहिए, उन्होेने एक बार कहा था कि यादव लोग जब पीटते है तो रोने नहीं देते है, बस इतना वह याद रखें।

समाजवार्दी पार्टी बड़े भारी बहुमत से जीत रही

राजभर ने बयान दिया था कि घोसी विधान का 8 तारीख को रिजल्ट आयेगा तो सपाई यहां से भाग जायेंगे, जिसपर  शिवपाल यादव ने कहा कि कल रिजल्ट आयेगा। हम वहां रहेंगे काउंटिंग में, काउंटिंग में आयेंगे तो पता चल जायेगा, समाजवार्दी पार्टी वहां बड़े भारी बहुमत से जीत रही है।

स्टालिंग के बयान शिवपाल बोले

तमिलनाड के मुख्यमंत्री के बेटे उदय स्टालिंग के बयान कि सनातन धर्म एक बीमारी है, इसे खत्म करना चाहिए, इसको लेकर शिवपाल बोले- कि हम और हमारी समाजवादी पर्टियां सभी धर्मो का सम्मान करती है, वह गठबन्धन में है और गठबन्धन में रहेंगे। ये सवाल उन्ही से करना चाहिए, धर्म निरपेक्ष हम लोग है, किन परिस्थियों में उनका बयान आया ये वही बता सकते हैं।

Also Read: Varanasi News: देश में कृष्ण जन्म उत्सव की तैयारी पूरी, इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही कृष्ण भक्ति में…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular