Friday, July 5, 2024
HomeAasthaSomvar Vrat: सिर्फ सोमवार को ही क्यों रखा जाता है भोलेनाथ का...

Somvar Vrat: सिर्फ सोमवार को ही क्यों रखा जाता है भोलेनाथ का व्रत, जानें नियम और महत्व

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Somvar Vrat: हिंदू धर्म में हर दिन की अपनी एक मान्यता है। इसी तरह सोमवार का दिन शंकर भगवान को अर्पित होता है। सोमवार का दिन शिव भगवान का प्रिया दिन माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव का पूजा करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। सोमवार के दिन भगवान किस शिव के लिए रखा गया व्रत बहुत ही फल दायक माना जाता है। यही कारण है कि 16 सोमवार, यही वजह है कि 16 सोमवार सावन के सोमवार इत्यादि कई रूपों में भोलेनाथ के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है।

भगवान शिव की कृपा के लिए किया जाता है सोमवार का व्रत

सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। शंकर भगवान की समर्पित इस व्रत के द्वारा भक्तजन भगवान शंकर की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। यह व्रत सार्थक और सिद्धिदायक माना गया है। जिसके कारण भक्तगण सोमवार का व्रत करते हैं।

क्यों की जाती है सोमवार को भोलेनाथ की पूजा

सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिया दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन भगवान की शिव की पूजा और आराधना करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तजनों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। भगवान शिव को सोमनाथ भी कहा जाता है जिसका अर्थ है सोम के स्वामी इसके अलावा सोम चंद्रमा को भी कहा जाता है और शिव का सरकार प्रेम सोम के प्रति उनके विशेष भक्ति को दिखाता है।

व्रत के दौरान किन बातों का रखें ध्यान? (Somvar Vrat)

सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना अच्छा माना जाता है। इसके बाद भोलेनाथ को जल अर्पित करना चाहिए और फिर दूध अवश्य चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाने के दौरान शिव मंत्र जैसे ओम नमः शिवाय का जाप करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करें और फिर आरती भी करें। सोमवार के व्रत में फलहार या पारण का कोई खास नियम नहीं है। पूरे दिन में तीसरे पहर के बाद भजन कर सकते हैं।

ALSO READ:

Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अतिथियों को मिलेगा तोहफा, PM मोदी को दिया जाएगा ये खास उपहार 

Ram Mandir: मॉरीशस सरकार का बड़ा फैसला! 22 जनवरी को हिंदू कर्मचारियों को मिलेगा 2 घंटे का अवकाश

Ram Mandir Inauguration: BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी को मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, बोले- सौभाग्यशाली गवाह बनने का निमंत्रण

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular