सुप्रिया ने यूएसए कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

इंडिया न्यूज, आगरा : 

आगरा के गांव पुरा चुन्नीलाल की रहने वाली सुप्रिया जाटव ने यूएसए कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। वह कराटे मिक्स इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली कराटे एथलीट है। बेटी की उपलब्ध पर पिता अमर सिंह और मां मीना ने खुशी जाहिर की है। सुप्रिया के पिता सेना से रिटायर्ड है।

सुप्रिया ने गुजरात से सफर की थी शुरुआत

बाह क्षेत्र के पुरा चुन्नीलाल गांव निवासी सुप्रिया जाटव ने कराटे में अपना सफर गुजरात के अहमदाबाद से शुरू किया था। इन दिनों भोपाल का प्रतिनिधित्व कर रही सुप्रिया जाटव ने अमेरिका के लॉस वेगास में स्पर्धा के सीनियर एथलीट 61 किलोग्राम भार वर्ग की व्यक्तिगत कुमीते फाइट में जापान की एथलीट को शिकस्त देकर कांस्य पदक जीता। मिक्स इवेंट में सुप्रिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

गांव वालों ने जताई खुशी

सुप्रिया की उपलब्धि पर गांववालों ने खुशी जताई है। सुप्रिया के पिता ने कहा कि बेटी के सपने को साकार करने के लिए उन्होंने अवसर मुहैया कराए तो बेटी ने निराश नहीं किया। वहीं बाह की विधायक पक्षालिका सिंह एवं पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ेंः होटल में खाना खा रहे युवक को गोली मारी, आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी

खेलो इंडिया में हनी को कुश्ती में रजत पदक

खेलो इंडिया में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्रा हनी ने कुश्ती में रजत पदक प्राप्त किया है। जैन यूनिवर्सिटी ग्लोबल, बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया के आखिरी दिन हनी ने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत पदक पर कब्जा जमाया। विश्वविद्यालय के हिस्से यह दूसरा रजत पदक आया है। इससे पहले दीपिका ने मुक्केबाजी में रजत पदक अपने नाम किया था। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि 72 किलोग्राम भार वर्ग में केए कॉलेज, कासगंज की हनी ने रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ेंः छत पर सोया था परिवार, चोरों ने ताला तोड़कर नकदी-जेवर किए पार

Connect With Us : Twitter Facebook

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago