होम / Delhi Wrestler Protest: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रियंका गांधी ने की कार्रवाई की मांग, जयंत चौधरी ने दी चेतावनी

Delhi Wrestler Protest: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रियंका गांधी ने की कार्रवाई की मांग, जयंत चौधरी ने दी चेतावनी

• LAST UPDATED : January 19, 2023

Delhi Wrestler Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवान विनेश फोगाट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं। जिसके बाद विनेश फोगाट के समर्थन में ओलम्पिक खिलाड़ी सड़क पर उतर गई है। अब यह मामला राजनितिक रूप ले लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ साथ आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रिंयका गांधी ने किया समर्थन

इस मामले पर प्रिंयका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, “खिलाड़ी हमारे देश की शान है। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाते है। खिलाड़ियों ने कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। उन आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

संघ के अध्यक्ष और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

ओलम्पिक खिलाड़ी उनके समर्थन में सड़क पर उतर गए है। सभी ओलम्पिक खिलाड़ियों ने अपने ट्विटर अकाउंट से सांसद बृजभूषण सिंह का विरोध किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत लगभग 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ धरने पर बैठे है। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे।

also read-https://indianewsup.com/wrestlers-protest-bjp-mp-brijbhushan-sharan/

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने किया समर्थन

जबकि राष्‍ट्रीय लोकदल(आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि “कुश्ती संघ के कार्यशैली और अध्यक्ष के विरुद्ध गंभीर आरोप लगे है। खिलाड़ी जोखिम लेकर खुल कर सामने आए है और खुल कर बता रहे है कि कैसे उनका शोषण हो रहा है। कई बार ऐसा हुआ है जब बीजेपी के नेताओ पर आरोप लगते हैं तो सरकारी दबाव डाल मामला रफ़ा दफ़ा कर दिया जाता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox